किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

ग्रेटर नोएडा : किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील में भाजपा सांसद एवं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा एवं उसके साथियों द्वारा हत्या किए जाने से किसान एकता संघ के कार्यकर्ता नाराज और रोष में है। निहत्थे एवं निर्दोष किसान आंदोलनकारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या करना अपराध ही नहीं गृह राज्य मंत्री के पुत्र और उनके सहयोगी साथियों की कुरूर मानसिकता का परिचय दिया है। निरंकुश भाजपा सांसद, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल हटाया जाए, तुगलकी मानसिकता के मंत्री अजय मिश्रा, उसके पुत्र आशीष मिश्रा के खिलाफ एवं शामिल लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए,। पूरे घटनाक्रम की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा कराई जाए।

अगर इसमें जरा भी विलंब किया गया तो किसान एकता संघ किसानों के हक एवं न्याय के लिए आंदोलन करता रहेगा । इस मौके पर सतीश कनारसी , विक्रम नागर, जगदीश शर्मा, उमर प्रधान, मनीष नागर,बिटटू नागर, आशु खान,कुलदीप भाटी,उमेद एडवोकेट, नीतू,मिथलेश भाटी, ब्रहमपाल अट्टा, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) ने पेश किया पिक्सल एज इंटरएक्टिव स्मार्टबोर्ड: वर्कस्पेसेस और क्लासरू...
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
यमुना प्राधिकरण के गाँव अब बनेंगे स्मार्ट विलेज
दिल्ली यूनिवर्सिटी  में हुआ "अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस" का भव्य आयोजन
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
एयरपोर्ट शुरू होने से पहले 130 मीटर रोड का चौड़ीकरण, 50 करोड़ होंगे खर्च
रामलीला में हुआ राम-जानकी विवाह, राम को राज्य की घोषणा से कैकयी हुई नाराज
फर्जी फाइनेंसर बनकर युवक से 5.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को वृन्दाकरात का समर्थन
सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा में, कल करेंगे  कोविड अस्पताल का उद्घाटन 
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
ग्रेटर नोएडा : साइकिल पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे
सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शैक्षिक व सांठनिक दक्षता से ही सर्जनात्मक समाज का निर्माण- नंदगोपाल वर्मा
ग्रेटर नोएडा : 400 शिक्षा मित्र गिरफ्तार फिर रिहा