Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी

प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी बहन का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि वह जानते हैं कि प्रियंका पीछे नहीं हटेंगी। राहुल ने ट्वीट किया है, प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

टोल प्लाजा पर खुद डीएम विशाल भरद्वाज और एसपी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे, लेकिन आगे रोके जाने के डर से प्रियंका गांधी रूट बदलकर दूसरे रास्ते पर चल दीं। इसकी जानकारी मिलते ही सीतापुर पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए। वह उनकी लोकेशन को पता लगाने में जुट गए, लेकिन रात का समय होने की वजह से पुलिस को काफी परेशानी भी हुई। आखिरकार सुबह करीब 4 बजे प्रियंका गांधी को हरगांव कस्बे में मौजूद सीओ सिटी पीयूष सिंह ने महिला पुलिस की मदद से रोक लिया।

रोके जाने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीओ सिटी को खूब खरी-खरी भी सुनाई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद प्रियंका गांधी को हरगांव से लाकर पीएसी की द्वितीय वाहिनी पीएससी में रखा गया है। प्रियंका गांधी के साथ दूसरी गाड़ी से जा रहे कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को भी पुलिस ने रोक लिया है। प्रियंका गांधी के साथ हरियाणा के राज सभा सांसद भी थे।

पुलिस-प्रशासन ने उन्हें भी रोक लिया है। सभी को पीएसी की वाहिनी में रखा गया है। वहीं, इसकी सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता पीएसी पहुंच गए और जहां पर कांग्रेस महासचिव समेत अन्य कांग्रेस के नेताओं को रखा गया है। उसके बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन तानाशाही कर रहा है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: वैदपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 20,000 वर्ग मीटर ज...
नवरत्न फाउंडेशन्स का वार्षिकोत्सव समर्पण धूमधाम से सम्पन्न, सम्मानित हुये समाजसेवी
कल का पंचांग, 16 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गायत्री शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण महसंघ (रजि०) की जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त  
अजीत नागर नवादा बने सदर तहसील के अध्यक्ष
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पुलिस भर्ती में 3 वर्ष की आयु सीमा छूट: कोविडकाल के पीड़ित युवाओं के लिए राहत, विधायक धीरेन्द्र सिंह...
दर्दनाक सड़क हादसे में भाई व 2 बहनों की हुई मौत,अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
Aman Verma की मां का हुआ निधन, लिखा भावुक नोट
14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
Coronavirus News: बिहार में 24 घंटे में 27 लोगों ने तोड़ा दम, पूर्व मंत्री मेवालाल भी कोरोना से हारे
सबसे कम उम्र की मशहूर यूट्यूबर यू-ट्यूबर अनन्त्या आनंद  ने किया जागरूक
जी. डी. गोयनका में उन्मुखीकरण दिवस का आयोजन
गामा-2 में निकला खतरनाक सांप, इलाके में दहशत
PM Modi Varanasi Visit 2021: PM मोदी आज काशी में, रुद्राक्ष समेत 1475 करोड़ की देंगे सौगात
जहांगीरपुर: छात्र -छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान रैली