सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला

नई दिल्ली । देश में कोरोना से हुई मृत्यु के मामले में मुआवजा देने को लेकर आज अंतिम फैसला सुनाएगा। SC में हुई पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने पर सहमति जताई थी। कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को केंद्र सरकार 50 हजार रुपये का मुआवजा देगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) से दी जाएगी।

केंद्र ने सर्वोच्च न्यायालय में यह भी कहा कि ये अनुग्रह राशि कोविड महामारी के भविष्य के चरणों में भी या अगली अधिसूचना तक जारी रहेगी। इसके साथ-साथ यह भी कहा गया कि यह राशि उन मृतकों के परिवारों को भी दी जाएगी जो कोविड राहत कार्यों में शामिल थे।  कोर्ट ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिन लोगों ने पीड़ा झेली, उनके आंसू पोंछने के लिए कुछ किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट आज कोविड मुआवजा को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी कर सकता है। कई लोगों की मुश्किल यह है कि उनके पास मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसी सूरत में क्या तरीका अपनाया जाना चाहिए, इस पर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय सुनाएगा।

मुआवजा देने की प्रक्रिया की भी केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी। इसके मुताबिक संबंधित परिवार मृत्यु प्रमाण पत्र समेत निर्दिष्ट दस्तावेजों के साथ राज्य प्राधिकरण द्वारा जारी एक फॉर्म के माध्यम से मुआवजे की राशि का दावा कर सकेंगे। प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 होना चाहिए।

यह भी देखे:-

ज़ायकोब-डी: जल्दी ही भारत को मिल जाएगी छठवीं वैक्सीन, जानिए इस टीके के बारे में सबकुछ विस्तार से
शारदा यूनिवर्सिटी में बोले इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडेय, भारत को विश्वगुरु बनाना है, युवा...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दीप श्रृंखला बनाकर शहीदों को किया गया नमन
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किये पुष्पर्पित
डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स का किया दौरा, कारीगरों और महिला प्रशिक्षुओं का बढ़ाया उत्...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में नवरसों की दिव्य छटा का प्रदर...
ग्रेटर नोएडा में मौत को दावत दे रहा है ये पूल
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार भी सुरक्षित नहीं 
आईईसी कालेज में उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन
अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे वृद्धाश्रम, गौतमबुद्धनगर में जारी हुआ सख्त आदेश
खिलौना- इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 का हुआ समापन, सबसे इनोवेटिव उत्पादों के लिए पुरस्कार प्रदान...
10 -13 जुलाई के लॉकडाउन के लिए डीएम गौतमबुद्ध नगर ने जारी किया दिशा -निर्देश, पढ़ें
कल का पंचांग, 27 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा से ग्लोबल मंच तक चमके गलगोटिया के छात्र, इनोवेशन में बनाई नई पहचान
नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट से 2023 तक चालू होंगी उड़ान: नन्द गोपाल नन्दी
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची