पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि की गई अर्पित, कार्यक्रमों में लाल बहादुर शास्त्री जी को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर लव कुमार के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की दिलाई शपथ

पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर दोनों महापुरुषों पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया।

आज दिनांक 02/10/2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्री आलोक सिंह द्वारा सेक्टर 108 स्थित अपने कार्यालय व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में व अन्य सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सभी थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर श्री आलोक सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को स्वच्छ व अखण्ड बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।*
इस अवसर पर पुलिस कमिश्रर कार्यालय सेक्टर 108 पर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार, डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला, एडीसीपी कानून एवं व्यवस्था श्रद्धा पाण्डे, एडीसीपी सुरक्षा/अभिसूचना प्रद्युम्न सिंह, एडीसीपी/स्टॉफ अफसर आशुतोष द्विवेदी व कार्यालय का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

यह भी देखे:-

27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
धूमधाम से मनाया गया कायस्थ दीपावली मिलन समारोह
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की बैठक हुई सम्पन्न
अवैध निर्माण करने वालों को यमुना प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
गौतमबुद्धनगर : नए सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्‍कूल, पिछले साल की फीस होगी लागू
10 -13 जुलाई के लॉकडाउन के लिए डीएम गौतमबुद्ध नगर ने जारी किया दिशा -निर्देश, पढ़ें
सिविल जज ऋतु नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: आईएएस और पीसीएस 2024 के छात्रों के लिए मॉक साक्षात्कार की तैयारी
डकैतीकाण्ड का खुलासा , डकैत गिरफ्तार , लूटी रकम अवैध हथियार बरामद
बीएड प्रवेश परीक्षा : केंद्र के 500 मीटर दूरी पर नहीं खुलेगी फोटो कॉपी की दुकान
विश्व स्तर पर पहुंची भारत आम महोत्सव की खुशबू
Assembly Election 2021 LIVE : नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, भाजपा ने बताय...
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
किसान एकता संघ: आवारा पशुओं के संबंध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने फूलों से होली खेल मनाया उत्सव
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस से क्रॉस करते समय वृद्ध महिला सड़क पर गिरी