कलक्ट्रेट सूरज पुर में मनाई गई गांधी जयंती, शास्त्री जी भी याद किये गए

ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस को आज गांधी जयंती के रूप में मनाते हुए कलेक्ट्रेट में सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। यहां पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक आदर्श हैं सत्य और अहिंसा के मार्ग को पूरे विश्व में मानते हुए आज का दिवस पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हमको निरंतर स्तर पर उनके विचार आदर्शों से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने जीवन में उतार कर अपने पथ पर आगे बढ़ना चाहिए जिससे कि समाज एवं प्रदेश तथा देश का विकास तीव्र गति के साथ संभव हो सके। इस अवसर पर उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि वह सादगी के एक उदाहरण हैं। उन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। सादा जीवन उच्च विचार ही दोनों महापुरुषों की एक भारत में पहचान है। अतः आज हमको संकल्पित होकर इन महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में नित्य कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए यही दोनों महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी एल ए बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों के संबंध में विस्तार परक रूप से अपने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उनके आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली गई। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डीएलआरसी भूपेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह सभी आबकारी निरीक्षक गण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

स्थानीय युवाओं व किसानों के हक़ में भाकियू (सर छोटू राम) की बड़ी पहल, प्रधानमंत्री को भेजा 13 सूत्री...
BREKAING : किसानों का प्राधिकरण दफ्तर पर हल्ला बोल
आम लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत; अब नीचे आ सकते हैं पेट्रोल, डीजल व LPG के दाम
शिव नादर विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक किया 10K चैलेंज 2023 के पहले संस्करण का आयोजन
लावारिस गोवंशों मवेशियों को पकड़ने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क , पढ़ें पूरी खबर 
तीन दिन से युवक लापता, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
किसान आंदोलन पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा- प्रदर्शन करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे
योगी सरकार की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सजी कृष्ण भक्ति की झांकी, नृत्य-भजन से गूंजा परिसर
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीती बाजी
"जश्न-ए-भीमोत्सव" में गूंजे बाबा साहब के विचार, मंत्री असीम अरुण ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Assembly Election 2021 LIVE : नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, भाजपा ने बताय...
प्रेस की सकारात्मक सोच देश की सामाजिक प्रगति में सहायक - डीएम बी.एन सिंह
ज्यूरिख एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024--25 के बजट पर लगी मुहर
एक्सप्रेसवे के टोल पर मैसेज प्रथा का चलन