गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

गलगोटियाज विश्वविद्यालय, ग्रेटर नॉएडा के परिसर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जनसंचार विभाग और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वधान में माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डाॅ0 प्रीति बजाज ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ गाँधी के विचारों को आत्मसात करने पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाकर राष्ट्रीय एकता को बरकरार रखने की बात पर बल दिया। लोगों को सच्चा लोकतंत्र और स्वराज कभी भी हिंसा और असत्य से प्राप्त नहीं हो सकता और कानून का सम्मान किया जाना चाहिए। ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार और मजबूत रहें। लाल बहादुर शास्त्री द्वारा कही इन बातो का उन्होंने वर्णन भी किया।
इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस इकाई के निदेशक प्रो एन राम पाण्डेय ने कहा कि गाँधी के मूल्यों को अपनाना आसान कार्य नहीं है लेकिन हमें कोशिश करते रहना चाहिए, जिससे बेहतर भविष्य और आदर्श देश का निर्माण संभव हो सकता है। पूज्य बापू के जीवन का आधार और उनके द्वारा स्थापित आदर्श मनुष्य की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नितिन कुमार गौड, प्रो हरीश कुमार, डॉ0 ताशा सिंह, डॉ0 शिवेन्दु राय और अन्य प्रोफेसरों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

यह भी देखे:-

अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे वृद्धाश्रम, गौतमबुद्धनगर में जारी हुआ सख्त आदेश
लॉयड इंस्टीट्यूट में बिग डेटा और बिजनेस एनालिटिक्स पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
एनटीपीसी दादरी में एनडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू अभ्यास, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
नोएडा में हिन्दू समाज की एकजुटता और जागरूकता के 16 स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन
दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज होते वकीलों ने समाप्त किया हड़ताल 
गौतमबुद्ध नगर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल 330 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 
एक्कोमोडेशन वेलफेयर एसोसिएशन करेगा लोगों का सत्यापन
नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, नोएडा–ग्रेटर नोएडा में 14 खाद्य नमूने जांच के लिए...
More Hypermarket launched in Omaxe Connaught Place, Greater Noida
नोएडा मीडिया क्लब पत्रकारों की याद में बनाएगा राष्ट्रीय स्मारक
बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनहित कॉलेज ऑफ लॉ महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर सेमिनार आयोजित
यूपी: चुनाव के पहले किसानों को सस्ती बिजली का तोहफा दे सकती है सरकार, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा...
करोड़ों लेकर भागा बिल्डर तो सड़क पर उतरे बायर्स
बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल की कैद
गृहमन्त्री व प्रधानमन्त्री, जाट समाज को दिये अपने वायदे को पूरा करें- यशपाल मलिक