पीएम मोदी बोले: आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुझे आलोचना पसंद है। लेकिन दुर्भाग्य है कि आलोचना करने वालों की संख्या बहुत कम है। लोग बड़ी जल्दी आरोप लगाने लग जाते हैं, ऐसे समय में मैं आलोचना करने वाले लोगों को बहुत याद करता हूं।

आलोचना के लिए शोध की जरूरत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचना और आरोप में बहुत बड़ा अंतर होता है। आरोप वे लगाते हैं, जिनके पास मुद्दे से जुड़ी जानकारी बेहद कम होती है। जबकि, आलोचना करने के लिए अध्ययन और शोध करना पड़ता है। इसमें कड़ी मेहनत लगती है।

 

हमने अनुसंधान पर दिया जोर
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने अनुसंधान को प्राथमिकता दी। उन्होंने एक विज्ञान सम्मेलन को याद करते हुए कहा कि हमने जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान से आगे बढ़कर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर जोर दिया। यही कारण है कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हम चला रहे हैं।

वैक्सीनेशन में तकनीकि का बड़ा योगदान
भारत में वैक्सीनेशन का श्रेय पीएम ने देश की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा अभियान चलाने में तकनीकि का बहुत बड़ा योगदान है। यह इस अभियान की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास वैक्सीन न होती तो क्या स्थिति होती, कल्पना करना भी मुश्किल है। देश के कई देश ऐसे हैं जहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। लेकिन भारत में टीकाकरण के लिए हमें आत्मनिर्भर अभियान को धन्यवाद देना होगा।

69 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के तहत 69 प्रतिशत लोग वैक्सीन का कम से कम एक डोज ले चुके हैं। वहीं 25 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। भारत सरकार ने दिसंबर के अंत तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी देखे:-

नोएडा : उतर प्रदेश समारोह पर 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण
रिपोर्टर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्यों मांगी माफी, भारत में ऐसा होता तो ‘क्या होता’?
पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में होगा ई-वे हब का विकास, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी का मामला : बिल्डर ने एक फ्लैट दो लोगों को बेचा, पुलिस के पास पहुंचे खरीद...
आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ...
लूटपाट की नीयत से घूम रहा बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
बंद बोरे में मिली गुमशुदा बच्चे की लाश
योग और स्वास्थ्य , वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
चिराग पासवान का BJP से मोहभंग! बोले: पारस का LJP कोटे से PM मोदी कैबनेट में मंत्री बनना मंजूर नहीं
UP BEd JEE 2021: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोविड-19 को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय न...
बलिया में भाजपा नेता की दबंगई
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर
खुली पोल: तालिबान संग लड़ रहे पाक सेना के अफसर को अफगानिस्तान ने किया ढेर
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया संविधान दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश से एक लाख लोगों के लिए खुलेगा रोजगार के द्वार
कोलकाता में हुई विभत्स घटना के बाद हाईटेक शहर नोएडा में अनौखा मामला आया सामने