गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- ‘विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।’

क्या है वीडियो में
गांधी जयंती पर राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- ‘सत्याग्रह तब और अब।’ असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं।
“विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है।”

किसान आंदोलन को लेकर हमलावर है कांग्रेस
कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था। इससे पहले भी किसान उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है और किसानों के साथ कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग कर रही है।

यह भी देखे:-

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटालिटी एक्सपो इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 अगस्त से
लोकल से ग्लोबल हुए उद्यमी, विदेशों से मिले ऑर्डर छोटे उद्यमियों को भूटान, श्रीलंका, दुबई सरीखे देशो...
एमएसएमई के सशक्तिकरण हेतु RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
Bharat Mobility Expo 2025: ई-विटारा, क्रेटा इलेक्ट्रिक, साइबरस्टर और एम9 की लॉन्चिंग ने मचाई धूम
सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 03 एवं 04 नवम्बर को
LOCKDOWN  में  ई पास के लिए ऐसे करें आवेदन 
नॉलेज विदाउट बॉर्डर्स: गलगोटियास विश्वविद्यालय ने भारत–अरब उच्च शिक्षा सहयोग को किया सशक्त
स्वतंत्रता दिवस पर अल्फा 1 आरडब्लूए ने कारगिल शहीद के परिवार का किया सम्मान
Up Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर , जानिए 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
अचानक लेह पहुंचकर गरजे पीएम मोदी: सैनिकों के पराक्रम का किया बखान, जवानों में भी दिखा जोश
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
गणेशोत्सव 2019: रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा, मुंबई लोककला के कलाकारों ने दी नृत्...
ट्रक से टकराई कार, 2 वर्ष के बच्ची की मौत चार घायल
महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रकरण के विरोध में कल ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में ओपीडी कार्य बंद, आ...
आगरा में दारोगा की हत्या : 12 घंटे का विवाद ले गया प्रशांत कुमार की जान
वसंत पंचमी पर नन्हक फाउंडेशन और गुरुकुल द म्यूजिकोलॉजी ने मनाया वसंतोत्सव, करवा दिया बच्चों ने पेश क...