पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप

नई दिल्ली, एजेंसियां। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन एप को लांच किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन कोष (राष्ट्रीय जल कोष) भी लांच किया। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मणिपुर और गुजरात सहित देश के पांच राज्यों में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने इस दौरान पानी समितियों और ग्राम पंचायतों के साथ संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों से संवाद के बाद जल जीवन मिशन के मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने पानी समितियों से भी वर्चुअली संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा, जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि पानी को हमें प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा। हमें पानी को लेकर आदतें बदलनी होंगी।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जल जीवन कोष के तहत ग्रामीण इलाकों में घरों, स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी और नल लगवाए जाएंगे। इस कोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कंपनी व एनजीओ दान कर सकता है।

क्या है जल जीवन मिशन, कब हुई शुरुआत?

भारत में अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां लोगों को पानी भरने के लिए कुएं पर दूसरे के घरों में या सरकारी नल पर जाना पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले के प्राचीर से जीवन में बदलाव लाने वाले जलजीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की घोषणा की थी। इस मिशन का उद्देश्य 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन देना है।

 

 

यह भी देखे:-

अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत
किसान पुत्र का सिविल सेवा में हुआ चयन, ग्रेनो के चिटहेरा गांव में ख़ुशी की लहर, जानिए अलोक भाटी के सं...
फर्जी ISO सर्टिफिकेट और ब्रांडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, बिसरख पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 ग...
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का ग्रेटर नोएडा का कार्यक्रम रद्द
कुलीपुरा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण, आंदोलन की तैयारी शुरू
GIMS में रजोनिवृत्ति पर गुरुकुल कक्षाएं, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए 10 जोड़े, हिन्दू और मुस्लिम धर्म के वर-वधुओं...
Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले
नोएडा बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक तीसरी आँख से पुलिस रखेगी नजर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन, वाहन चालक ध्यान दें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने उठाया मुद्दा, प्राधिकरण को भेजा...
धार्मिक स्थल के तोड़ने की फर्जी सूचना पर पुलिस हुई परेशान
एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, अप्तारा कॉर्पोरेशन कराने जा रही है कैंपस प्लेसमे...
जिला जेल में सप्त दिवसीय योग शिविर , बंदियों को बताया गया  योग आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
WhatsApp Privacy: व्हाट्सएप में अब दिखेंगे लाल टिक, सरकार पढ़ेगी मैसेज, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई