अमेरिका में कोरोना :: मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख के पार, बीते हफ्ते रोजाना दो हजार की गई जान

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या सात लाख से अधिक हो गई है। पिछले हफ्ते से प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें से 60 फीसद से ज्यादा मौतें जनवरी में हुई हैं, जब महामारी अपने चरम पर थी। अमेरिका को छह लाख से 7 लाख मौतों तक जाने में साढ़े तीन महीने का समय लगा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या बोस्टन शहर की जनसंख्या से अधिक हो गई है। 2019 के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के बोस्टन की आबादी 6.84 लाख है।

इस हफ्ते अमेरिका में सबसे ज्यादा 7.65 लाख नए मामले पाए गए हैं, जो इससे पहले के हफ्ते की तुलना में 31 फीसद कम हैं। जबकि, ब्राजील में 2.47 लाख केस मिले हैं और यह इससे पहले के हफ्ते की तुलना में 135 फीसद ज्यादा हैं। इस दौरान भारत में दो लाख से कुछ ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले के हफ्ते में भी भारत में लगभग इतने ही मामले पाए गए थे। ब्रिटेन में जरूर पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते 14 फीसद ज्यादा नए मामले (2.30 लाख) पाए गए हैं।

 

यह भी देखे:-

Bikes In September : सिंतबर में होने वाली है नई रेंज की बाइक्स लांच, बाइक लवर्स की बल्ले-बल्ले
पीएम मोदी के साथ बैठक कश्मीरी नेताओं के लिए लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का बड़ा अवसर
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए 
डिजिटल लेनदेन : भारत में PhonePe बना लीडिंग UPI ऐप, Paytm, Google Pay को पीछे छोड़
ग्रेटर नोएडा में संयुक्त किसान मोर्चा का तीसरा दिन: 28 नवंबर को महापड़ाव पहुंचेगा यमुना प्राधिकरण, 2...
फर्जी ISO सर्टिफिकेट और ब्रांडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, बिसरख पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 ग...
किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जरूर पढ़ें 
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पारदी गिरोह के 25-25 हजार के ईनामी तीन बदमाश गिरफ्तार
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम बी.एन. सिंह ने दिलाई शपथ
भारतीय किसान यूनियन की होने वाली महापंचायत को लेकर बैठक
ताइवान के डेलीगेशन ने इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप का दौरा किया
ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ़  लाॅ में अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित 
कोरोना का कहर: इस साल पहली बार एक दिन में 276 मौतें, नए केस 47 हजार के पार
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेटर नोएडा की समस्याओं को लेकर DDRWA की आपात बैठक, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन
स्कूलों में अवैध तरीके से हो रहा है स्विमिंग पूल का वाणिज्यिक उपयोग, इन स्कूलों को नोटिस जारी