उर्वरकों के सुगम उपलब्धता के लिए दादरी -दनकौर रेलवे स्टेशन पर  रैक पॉइंट स्थापित हो : अनिल कुमार सिंह सीडीओ 

  • जनपद में बीज खाद आदि की नहीं रहेगी कमी
  • कृषि विभाग का रबी अभियान हुआ शुरू 

कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश आलोक सिन्हा की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य सचिव, कृषि डॉ० देवेश चतुर्वेदी की उपस्थिति में मंडलीय रबी गोष्ठी का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी रबी मौसम में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर आदि फसलों के लिए 46967 है0 क्षेत्रफल का आच्छादन प्रस्तावित है तथा जनपद में गेहूँ 41.71 कु0, जौं 39.79 कु0, सरसों 16.69, मसूर 11.40 कु0 प्रति है0 औसत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसको प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक बीज, उर्वरक, जिंक सल्फेट, फसल सुरक्षा रसायन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें सरसों पीताम्बरी प्रजाति का आधारित बीज जनपद में उपलब्ध हो चुका है। जनपद में 20930 कु0 बीज, 29500 मै0 टन उर्वरक, 38 मै0 टन जिंक सल्फेट तथा 32240 कि०ग्रा० कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध रहेगा। किसानों को बैंकों से 35722 लाख रुपये का फसली ऋण वितरण तथा 55252 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जाने का लक्ष्य है, जिसकी समय से पूर्ति करा ली जायेगी। गोष्ठी आयोजित कर किसानों को अपनी फसलों का बीमा 31 दिसम्बर तक अवश्य ही कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जनपद में 3 एफ०पी०ओ० का गठन किया चुका है। जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में फसल अवशेष प्रबंधन पराली  न जलाये जाने के संबंध में गोष्ठियों का आयोजन कराकर कृषकों को जागरूक किया गया है। फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए नवीनतम कृषि यंत्रो को अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद की चयनित 6 सहकारी समिति एवं 4 ग्राम पंचायतों को 5 लाख रू० तक के कृषि यंत्रों पर 4 लाख रू० तक की अनुदान की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद में गत वर्ष 32 सोलर पम्प स्थापित कराये गये है। इस वर्ष का लक्ष्य प्राप्त होने पर जनपद में किसानों को भी सोलर पम्प योजना का लाभ दिया जायेगा। जनपद में बीज उर्वरक एवं कीटनाशी की गुणवत्ता युक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी है, साथ ही किसानों को नवीनतम तकनीक और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं जनपद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। कृषक श्री ओमपाल सिंह निवासी दुरियाई द्वारा आवारा पशुओं से फसल बचाव के लिए सोलर फ्रेसिंग पर अनुदान देने की मांग की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अनिल कुमार सिंह द्वारा कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृषि से अनुरोध किया गया कि जनपद में उर्वरकों सुगम उपलब्धता के दृष्टिगत दादरी अथवा दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक रैक पॉइंट  स्थापित किया जाये।

मण्डलीय रबी गोष्ठी में उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, मुख्य अभियन्ता विद्युत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सहायक अभियन्ता नलकूप, मत्स्य निरीक्षक, आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 20 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शाहबेरी में अवैध निर्माण कराने के आरोपित बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
एचसीएल फाउंडेशन ने ''नन्हे परिंदे'' पहल के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के साथ अपनी साझेदारी क...
महिला उन्नति संस्था ने गरीब मजदूरों को वितरित किए कम्बल, ठंड से राहत देने की पहल
वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, 11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारो...
इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
अब ग्रेनो वेस्ट में भी कूड़े से बनेगी खाद, ईकोटेक -12 में पहला एमआरएफ सेंटर बनाने की तैयारी
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता "प्रतिस्पर्धा-2024" का सफल समापन
AYURYOG EXPO 2019 : ग्रेटर नोएडा में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिंध्य में योग शिविर कल
शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
केनरा बैंक ने  जरूरतमन्द लोगो को   सामान किया  वितरित 
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में ओरल हेल्थ ड्राइव का आयोजन
स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर इलाज व शिक्षा नहीं मिलने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेंगा पैदल मार्...
शारदा यूनिवर्सिटी में 9 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा के नवादा में छठ महापर्व की धूम, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवा...