एयर इंडिया की 70 साल बाद घर वापसी, सबसे ज्यादा बोली लगाकर टाटा ग्रुप ने खरीदा: रिपोर्ट

एयर इंडिया की 70 सालों के बाद घर वापसी हो रही है। टाटा संस ने सबसे ऊंची बोली लगाकर एयर इंडिया को खरीद लिया है। अब जल्दी ही कंपनी के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा संस ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर बोली जीत ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसकी घोषणा जल्द कर सकती है। दिसंबर तक टाटा को एयर इंडिया का मालिकाना हक मिल सकता है।

हांलाकि अभी नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।अगर ऐसा हुआ है तो कर्ज में डूबी सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया एक बार फिर टाटा ग्रुप के हाथों में चली जाएगी। दरअसल, एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की आखिरी तिथि 15 सितंबर थी। इस एयरलाइन के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों में टाटा संस भी शामिल थी।

tata air india

1932 में हुई थी एयरलाइन की शुरुआत

आपको बता दें कि जे आर डी टाटा ने 1932 में टाटा एयर सर्विसेज शुरू की थी, जो बाद में टाटा एयरलाइंस हुई और 29 जुलाई 1946 को यह पब्लिक लिमिटेड कंपनी हो गई थी। 1953 में सरकार ने टाटा एयरलाइंस का अधिग्रहण कर लिया और यह सरकारी कंपनी बन गई। अब एक बार फिर टाटा ग्रुप की टाटा संस ने इस एयरलाइन में दिलचस्पी दिखाई है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है कि टाटा ने बोली जीत ली है तो करीब 70 साल बाद एक बार फिर एयर इंडिया टाटा ग्रुप के पास  आ जाएगी। टाटा संस की ग्रुप में 66 फीसदी हिस्सेदारी है, और ये टाटा समूह की प्रमुख स्टेकहोल्डर है।

बिक रही समूची हिस्सेदारी

केंद्र सरकार सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है, जिसमें एआई एक्सप्रेस लिमिटेड में एयर इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल हैं। विमानन कंपनी साल 2007 में घरेलू ऑपरेटर इंडियन एयरलाइंस के साथ विलय के बाद से घाटे में है। साल 2017 से ही सरकार एयर इंडिया के विनिवेश का प्रयास कर रही है। तब से कई मौके पर प्रयास सफल नहीं हो पाए।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा छत्राओं को गर्म स्वेटर वितरण
किसान संगठनों में बड़ा बदलाव: सैकड़ों पदाधिकारी लोकशक्ति में शामिल, भानू संगठन को कहा अलविदा
स्कूल बस में चालक ने लूटी 11 वीं के छात्रा की आबरू तो स्कूल में ...  
रायन बना अंगूरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट अंडर-12 व 19 का विजेता
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बड़े निवेश को मिली रफ्तार, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन से हजारों रोजगार स...
P3 साइट पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेगा वृक्षारोपण अभियान, "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत लगाए गए 500 से ...
Delta Plus Variant India: क्या नए डेल्टा प्लस वैरिएंट को बेअसर कर सकती हैं भारतीय वैक्सीन? शोध में ज...
वाराणसी में गंगा में पर्यटन विस्तार को आधार देंगे प्रधानमंत्री, पर्यटकों को आकर्षित करेंगे क्रूज
महिला उन्नति संस्थान: हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
तीनों प्राधिकरणों की नीतियों में लाई जाएगी एकरूपता : मनोज सिंह
YUVA Fund से मिली ताकत: ग्रेटर नोएडा के स्टार्टअप DDverse को मिला सरकारी सहयोग, Soilo से बदलेगी खेती...
क्राइम शो के एंकर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
सीईओ ने ठंड को देखते हुए और जगहों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश
बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने यमुना प्राधिकरण में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए 230 एकड़ भूमि का अधिग्र...
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा