पूरे शहर को बना रखा है बंधक, अब अंदर घुसना चाहते हैं; -सुप्रीम कोर्ट

किसान आंदोलन के चलते हाईवे जाम होने और रेल यातायात प्रभावित होने को लेकर एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट ने हमला बोला है। किसान महापंचायत नाम के संगठन की ओर से दायर अर्जी की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बेहद कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों ने पूरे शहर को बंधक बना रखा है और अब अंदर घुसना चाहते हैं। किसान आंदोलनकारी दिल्ली के गाजीपुर, सिघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर बैठे हैं। इसके चलते ट्रैफिक प्रभावित है और लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार शीर्ष अदालत इसे खाली कराने के लिए उपाय तलाशने का आदेश सरकार को दे चुकी है।

किसान महापंचायत की ओर से अदालत में अर्जी दाखिल कर मांग की गई थी कि उन्हें जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने की अनुमति दी जाए। इस पर अदालत ने कहा कि आपको एक एफिडेविट दाखिल कर बताना होगा कि आप लोग उस किसान आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर रखा है। अदालत ने किसान महापंचायत को सोमवार तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि आंदोलनकारियों दिल्ली-एनसीआर में नेशनल हाईवेज को रोक रखा है। कोर्ट ने कहा कि किसान आंदोलनकारी ट्रैफिक को रोक रहे हैं। ट्रेनें नहीं चलने दे रहे हैं और हाईवेज जाम किए हुए हैं।

यह भी देखे:-

Maharashtra: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 मरीजों की मौत
उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे का एलान, जगदीप धनखड़ की भारी मतों से शानदार जीत, विपक्ष की उम्मीदवार मा...
पाॅश सोसाइटी में पथराव , घरेलू नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
दनकौर गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए 51 लाख रुपये देगा यमुना प्राधिकरण
ईरान व सऊदी दोनों ही भारत के मित्र, तो कौन रच रहा साजिश : मिनहाज के संबंधों को खंगालने में जुटीं एजे...
“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों देशभक्त हुए शामिल
बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर पर पहला दीपक इन मासूमों के नाम
घोड़ी से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जिले में लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजो की संख्या
ई- रिक्शा की बैटरी बनाने वाली कंपनी में लगा लगी भयंकर आग
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
कोरोना महामारी का असर: भारत में दो साल तक कम हुआ जीवन काल, स्टडी में दावा
स्थापना दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरणकर्मियों को मिला सम्मान
LOCK DOWN में फंसे छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके गृह जनपद भेजने की कवायद शुरू : अ...