अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमला !

अफगानिस्तान में तालिबान के आंतक के खिलाफ अमेरिका फिर से जंग की तैयारी कर रहा है। इसके संकेत अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दिए हैं। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेंटागन सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका को हक है कि वह अफगानिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक जारी रखे। उन्होंने आगे कहा कि हमें अधिकार है कि हम आतंक से लड़ाई लड़ते हुए अपने राष्ट्र को सुरक्षित करें।

तालिबान ने दी थी चेतावनी
पेंटागन की ओर से यह बयान उस समय जारी किया गया है जब तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी जारी की है। दरअसल, अमेरिका के कुछ ड्रोन अफगानिस्तान के ऊपर उड़ते दिखाई दिए थे। इसके बाद तालिबान ने कहा कि अमेरिका दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसको लेकर अमेरिका को चेतावनी भी जारी की गई है।

 

कुछ भी करने को तैयार अमेरिका
पेंटागन के सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि दुनिया भर में अमेरिकी लोगों की रक्षा करना हमारा अधिकार है और हम इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि- हम ऐसा करने भी जा रहे हैं।

पेंटागन का दावा, पाकिस्तान ने दी शरण
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ने पाकिस्तान को लेकर चिंता जाहिर की है। पेंटागन का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़ी अफगान सीमा आतंकियों की पनाहगाह है और अमेरिका इसको लेकर चिंतित है। इस बीच अमेरिका ने तालिबान लड़ाकों को शरण देने लिए पाकिस्तान की आलोचना भी की है। पेंटागन ने दावा किया है तालिबान लड़ाकों को पाकिस्तान में सुरक्षित शरण दी गई साथ ही उनका चिकित्सीय उपचार भी किया गया।

 

यह भी देखे:-

दादरी को मिली बड़ी सौगात, नए विद्युत उपकेंद्र के टेंडर जारी होने पर जय हो एक सामाजिक संस्था ने जताया...
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राधिकरण अधिकारियों ने लगाए पौधे
जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक, सस्ती हुई 33 वस्तुएं , पढ़ें पूरी खबर
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गाँव की सफाई व्यवस्था को लेकर नियंत्रण कक्ष बना
हज यात्रा : ऑनलाइन आवेदन आज से, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन
किसान सम्मान निधि : आज पीएम मोदी लाभार्थी किसानों को जारी करेंगे 9.75 करोड़
नई कूड़ा निस्तारण योजना का नोवरा ने किया स्वागत , प्राधिकरण एवं विधायकों का जताया आभार
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त , एक ही परिवार के छह लोग घायल
गलगोटिया विश्वविद्यालय में फोरेंसिक अगोरा सम्मेलन का भव्य उद्घाटन, फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार और शो...
राजेश जैन को अटल गौरव सम्मान से नवाजा गया, सामाजिक सेवाओं के लिए मिली सराहना
गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम प्रांत के युवाओं का “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” AAP सांसद संजय सिंह बोले PE...
ग्रेटर नोएडा में कोरोना पॉजिटिव की जिंदगी बचाने में कामयाब हुए GIMS के डॉक्टर
पृथ्वी दिवस पर बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल   के बच्चों ने "पेड़ पौधो को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा ...
खड़ी गाड़ियों से करते थे डीजल चोरी, दादरी पुलिस ने दबोचा
श्री द्रौण गौशाला समिति का चुनाव हुआ संपन्न। रजनीकांत अग्रवाल बने श्रीद्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक ...