संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले में उछाल दर्ज किया गया है। गुरुवार को मामलों 23 से ऊपर दर्ज किए गए थे, जहां उससे पहले मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे दर्ज हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में शुक्रवार को 26 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। देखा जाए तो केरल ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां देश में रिपोर्ट हो रहे कुल मामलों के आधे दर्ज हो रहे हैं, लेकिन अब देखने में आ रहा है कि बाकी जगहों पर भी मामलों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। केरल में बीते दिन 15 हजार से ऊपर मामले दर्ज हुए थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 26,727 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 पर पहुंच गई है।’ वहीं, देश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। इनका आंकड़ा 3 लाख से नीचे है। देश में अब 2 लाख 75 हजार 224 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 48 हजार 339 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,20,899 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,04,77,338 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 89 करोड़ से ऊपर हो गया है। पिछले 24 घंटे में 64 लाख से ऊपर कोरोना की डोज दी गई।

यह भी देखे:-

ATS प्रिस्टीन में "शम्मी कपूर नाइट" ने जीता दिल, 500+ दर्शकों ने शानदार संगीत का लिया लुत्फ
कल का पंचांग, 10 अप्रैल 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शमशमनगर एवं नीमका ग्रामों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्साह से भरा जनसमूह।
कोरोना के हालात को कौन बेहतर संभालता मोदी या राहुल? जनता ने दिया जवाब
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच लगातार चल रही हैं राजनयिक बैठकें, क्‍या है वजह..
जानिए , पुलिस कमिश्नर प्रणाली में नोएडा पुलिस को मिले ये अधिकार
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
सांसद सुरेंद्र नागर ने उठाया राज्यसभा में किसानों को मुद्दा
बड़ी लापरवाही: खुले नाले में गिरा मासूम, बारिश के पानी से भरे नाले में डूबकर मौत
भाकियू के पदाधिकारियों ने करायी डीजल पेट्रोल व माप की जांच
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन , पीएम मोदी व सीएम य...
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मुख्य न्यायाधीश ने ली बैठक