आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया

आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया

-पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर  आलोक सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 के सभागार में जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की गई
 
ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):जनपद की कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन कराते हुए आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। आगामी त्योहारों, विधानसभा चुनावों व जनपद की कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर  आलोक सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 के सभागार में जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की गई। पुलिस आयुक्त द्वारा आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा आदि के दृष्टिगत सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने व शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स के अनुरूप ही अनुमति प्रदान करने लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार परंपरागत त्योहारों के अतिरिक्त अन्य कोई भी अनुमति प्रदान नही की जायेगी। उनके द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कानून व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण करने व ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी कर सकते है, को चिन्हित करने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने एवं उन्हें भारी मुचलके में पाबंद करने, सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा तीनों जोन के डीसीपी को ऐसे स्थान जहां पर स्नैचिंग आदि की घटनाएं होने की सम्भावना रहती है, चिन्हित करके वहां ज्यादा पुलिस बल की ड्यूटी लगाने व सम्बन्धित जॉन के डीसीपी को आस-पास के जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उनके क्षेत्र में लूट, स्नेचिंग आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची प्राप्त कर उन पर भी निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सीमाओं से सटे जनपद जैसे ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़,बुलन्दशहर, ,दिल्ली तथा पलवल(हरियाणा) की सीमाओं पर पुलिस बल की ड्यूटी के साथ-साथ विजिबिलिटी बढ़ाने के पर विशेष जोर दिया गया। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान चिन्हित करके समय-समय पर स्थान बदलकर उन पर फ्लैग मार्च निकालने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर, दुर्गा पूजा के लिए चिन्हित स्थानों पर, रामलीला मैदान पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की एक साथ ड्यूटी लगाने, पुलिसकर्मियों के साथ समय-समय पर मीटिंग करने, सभी पुलिसकर्मियों से वर्दी दुरुस्त रखने, बॉडी वॉर्न कैमरा पहनने व कार्रवाई करने के साथ-साथ नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से लंबित विवचनाओ के अति शीघ्र निस्तारण करने, जन शिकायतों का जल्द व गुणवक्ता पूर्वक निस्तारण करने व ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के लिए भी कहां गया जहां पर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, ताकि अथॉरिटी के पदाधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द वहां कैमरे लगवाए जा सकें। मीटिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था लव कुमार, सभी डीसीपी, एडीसीपी, सहायक पुलिस आयुक्त व समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन के शादी के फोटो आए सामने
बिलासपुर पीएचसी को कोविड अस्पताल बनाने की मांग 
शफ़ीपुर गांव में बाढ़ से फसल को खतरा, ग्रामीण परेशान
नोएडा की बिजली मीटर कंपनी में लगी आग: जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर उपचार ...
टाटा को मिलेगा एयर इंडिया?: अमित शाह की अध्यक्षता में भविष्य पर फैसला, इसी हफ्ते हो सकती है बैठक
फुजीफिल्म इंडिया ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल में पहली बार 'स्मार्ट' एमआरआई मशीन लगाई
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 148 शिकायतों में से 09 का तत्काल निस्तार...
महिला उत्थान मंडल द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन
योगी जी द्वारा सुपरटेक एमरोल्ड कोर्ट मामले में गठित एसआईटी जांच एक छलावा : आम आदमी पार्टी
"हेलमेट नहीं तो तेल नहीं" फैसले का स्वागत
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में "गंगा अवतरण" की भव्य नाट्य प्रस्तुति, दर्शकों ने की सराहना
IIMT कॉलेज ऑफ फार्मेसी को वियतनाम में मिला बेस्ट कॉलेज अवार्ड
गोल्डन फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ने ग्रेनो शहर की समस्या को उठाया
दनकौर में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की मनाई पुण्यतिथि
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन
Kisan Andolan: UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका, 27 सितंबर को भारत बंद होगा