गोरखपुर कांड: एफआइआर दर्ज होते ही थानेदार सहित छह पुलिस कर्मी फरार

गोरखपुर। Manish Murder Case: कानपुर के इडब्लूएस बर्रा-3 निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपित निलंबित थानेदार जगत नारायण सिंह सहित छह पुलिस कर्मी रात में करीब डेढ़ बजे मुकदमा दर्ज होते ही भाग निकले। गोरखपुर पुलिस ने उन्हें पकड़ने पर विशेष ध्यान भी नहीं दिया, जबकि मंगलवार करीब 12 बजे ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पता चल गया था कि थानेदार सहित कई पुलिस कर्मियों की भूमिका घटना में संदिग्ध है।

पूरे दिन मामले को मैनेज करने में जुटे रहे हत्यारोपित पुलिस कर्मी

मंगलवार की रात मनीष गुप्ता की हत्या के बाद निलंबित थानेदार ने एसएसपी डा.विपिन ताडा को झूठी कहानी सुना दी थी। उन्होंने उन्हें बताया था कि मंगलवार रात में मनीष व उसके दोस्त नशे में थे। नशे में वह अपने बेड से नीचे गिरा और उसकी नाक में गंभीर चोट लग गई थी। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई थी, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने एसएसपी के पास एक रिकार्डिंग भेजी जिसमें मनीष ने अपने भांजे के दाेस्त दुर्गेश के पास कर बताया था कि पुलिस उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। आडियो सुनने के बाद ही एसएसपी को पता चल गया था कि थानेदार उनसे झूठ बोल रहे थे। उन्होंने आडियो के आधार पर सभी छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। एसपी क्राइम को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। जब तक किसी के विरुद्ध मुकदमा न दर्ज हो, उसे हिरासत में नहीं लिया जा सकता है। थानेदार व अन्य पुलिस कर्मी तो निलंबित होते ही यहां से भाग गए थे। उन्हें लग गया था कि कहीं उनके विरुद्ध कोई बड़ी कार्रवाई न हो जाए, इसे लेकर वह भाग गए थे। घटना को लेकर पोस्टमार्टम की भी गंभीरता से जांच की गई है। बाहर से कहीं घातक चोट के निशान नहीं मिले हैं। माथे पर रगड़ के निशान है। दोहनी पर दो छोटे घांव हैं। पुलिस ने पीड़िता की भी पूरी मदद की है। उनकी मांग पर तत्काल पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पोस्टमार्टम होने में देरी हुई, इसके चलते मुकदमा दर्ज होने में वक्त लगा। मुख्यमंत्री जी ने भी बिना किसी मांग के 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। – डा.विपिन कुमार ताडा, एसएसपी।

यह भी देखे:-

अगले 48 घंटों में दिल्‍ली से यूपी तक कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश
डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सौंदर्यकरण...
तीनों प्राधिकरणों की नीतियों में लाई जाएगी एकरूपता : मनोज सिंह
बजट 2025: निर्मला सीतारमण ने पेश कर रही हैं "विकसित भारत" का रोडमैप, देखें LIVE
एनसीआरटी पर किट्स की ई टेंडरिंग के घोटाले का आरोप
ग्रेटर नोएडा में खुला ट्रॉली बॉय का हैप्पी स्टोर, 24 घण्टे मिलेगा जरूरत का समान
भाजपा जिला कार्यालय गौतम बुद्ध नगर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: ध्वजारोहण के साथ शहीदों को श्रद...
कोरोना: पीएम ने हिल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ पर जताई चिंता, कहा- तीसरी लहर को रोकने के लिए मस्ती पर लगान...
10 मई को लगेगी न्याय की चौपाल: गौतमबुद्धनगर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
यमुना प्राधिकरण ने पत्रकार उपवन में शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों के साथ पत्रकार हुए शामिल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
जेवर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
अर्पित तिवारी बने ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष, बोले- "जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा", जानिए ...
दनकौर बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  हुई बैठक
रक्तदान महादान: अधिवक्ता परिषद ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर