कोवैक्सीन को अक्टूबर में मिल सकती है WHO की मंजूरी, भारत बायोटेक का इंतजार होगा खत्म

जिनेवा, पीटीआइ। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कोवैक्सिन के लिए फाइनल अप्रूवल अक्टूबर तक पूरा होने का अनुमान है। अक्टूबर में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के सिलसिले में स्ट्रटेजिक एडवाइजरी ग्रुप आफ एक्सपर्ट्स की बैठक होने वाली है। पांच अक्टूबर को होने जा रही इस बैठक को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की तरफ से हरी झंडी दी जा सकती है।

भारत बायोटेक ने अपने टीके के लिए 19 अप्रैल को ईओआई (रुचि की अभिव्यक्ति) जमा की थी। WHO की बेवसाइट पर COVID-19 टीकों के मूल्यांकन की स्थिति को लेकर दी गई जानकारी में कहा गया है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन पर निर्णय 21 अक्टूबर को आना है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, आपातकालीन उपयोग प्रक्रिया के तहत प्रीक्वालिफिकेशन या लिस्टिंग के लिए डब्ल्यूएचओ दी गईं प्रस्तुतियां गोपनीय हैं। अगर मूल्यांकन के लिए सबमिट किया गया कोई उत्पाद लिस्टिंग के मानदंडों को पूरा करता हुआ पाया जाता है, तो WHO परिणामों को व्यापक रूप से प्रकाशित करेगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि छह जुलाई को भारत बायोटेक की तरफ से दिए गए डाटा के आधार पर संगठन समीक्षा कर रहा है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 बाइक और अवैध हथियार बरामद
सर्दी से बचाव: ग्रेटर नोएडा में 6 स्थानों पर बनेगा रैन बसेरा, तैयारियां शुरू
16 देशों के 534 से ज्यादा प्रदर्शकों के साथ फार्मा एक्सपो ‘सीपीएचआई एंड पी-एमईसी इंडिया एक्‍सपो’की ह...
बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती निर्वस्त्र अवस्था मे सातवीं मंजिल से गिरी, घायल
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनवाने के लिये, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में समाज कल्याण अधिकारी को दी गई विदाई
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दरोगा को गिरफ्तार किया
12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन 
दरबारी लाल फाऊंडेशन वर्ल्ड स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया
महेश शर्मा ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में तंत्रिका विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन
आज से ग्रेटर नोएडा बनेगा बायोएनर्जी का केंद्र, तीन दिवसीय ग्लोबल एक्सपो का आगाज
ग्रेनो वेस्ट से 35 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने सूचना देने की अपील की
जानिए, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा रुझान, कौन आगे कौन पीछे @ 9 am
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी समेत लग्जरी कार चोर गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, 1 करोड़ की गाड़िय...