यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है।

 

सूत्रों के मुताबिक साढ़े चार वर्ष तक संगठन व सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले विधायकों का टिकट कटेगा। वहीं, साढ़े चार वर्ष में समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर संगठन व सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायकों पर भी गाज गिरेगी। 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके, विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधायकों का टिकट भी कटेगा।

 

 

पार्टी का मानना है कि जिन विधायकों से स्थानीय जनता, कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी नाराज है उनकी जगह नए चेहरे को मौका देने से फायदा होगा। साथ ही जिन विधायकों पर समय-समय पर अलग-अलग तरह के आरोप लगते रहे हैं उन विधायकों को भी टिकट देने से पार्टी परहेज करेगी। विधानसभा चुनाव 2017 में ज्यादा अंतर से हारे उम्मीदवारों को भी पुन: मैदान में उतारने का जोखिम मोल लेने से पार्टी बचेगी।

 

यह भी देखे:-

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला अस्पताल में “कन्या जन्मोत्सव” का आयोजन
Google का नया अपडेट, अब 15 मिनट में सर्च किया डेटा 2 क्लिक में हो जाएगा Delete, जानिए तरीका
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प लिया
ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज की पहली दुर्गा पूजा का हुआ भव्य आगाज़, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतरराष...
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम, बस-ट्रक के टक्कर में कई घायल
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान को मान्यता मिली, अब होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
डॉक्टर के मकान में लगी आग,  फायरकर्मियों ने जान पर खेलकर बचाई 13 लोगों की जान, दो फायरकर्मी घायल 
कल का पंचांग, 5 अक्टूबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन
आज ग्रेटर नोएडा में सजेगा सुर-साधना का संगम, तानराज संगीत विद्यापीठ करेगा सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन
पौवारी में 6.9 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का हुआ उद्घाटन, 600 बेसहारा गोवंशों की होगी देखभाल
मिला इन्साफ, फांसी पर लटके निर्भया के गुनाहगार
भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी का मनाया गया जन्मदिन
पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र रहा सरल, छात्...
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय भाटी का भव्य स्वागत
भाकियू अराजनेतिक की बल्लूखेड़ा में हुई पंचायत,नोएडा अथॉरिटी को लिखा पत्र