यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वाकाथॉन का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी): देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में बुधवार सुबह को 3 किलोमीटर की वाकाथॉन का आयोजन किया गया।यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित कार्यक्रम
“चलता रहे मेरा दिल ” के तहत वॉकथॉन को सुबह अस्पताल परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने इस वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाकाथॉन में डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, गोल्डन फेडरेशन, सीनियर सिटीजन सोसायटी, ग्राम प्रधान और एनजीओ आदि भी शामिल रहे। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और जलपान प्रदान किया गया।विश्व हृदय दिवस के अवसर पर, वाकाथॉन के बाद एक इंटरेक्टिव सेशन में हार्ट अटैक की रोकथाम और उसके उपचार के तरीकों पर चर्चा की गई। इस चर्चा को कार्डियोलॉजी के डॉ पंकज रंजन और डॉ दीपांकर वत्स द्वारा संबोधित किया गया।अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि सभी डॉक्टरों द्वारा किए गए कुशल प्रयासों को सलाम करते हैं। स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अस्पताल द्वारा उठाया गया यह एक और रोगी केंद्रित कदम है। टीकाकरण अभियान के बावजूद, लोगों को अपने संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि सक्रिय जीवनशैली हृदय रोगों को दूर रखने के सर्वोत्तम और सस्ते तरीकों में से एक है।यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक, डॉक्टर कपिल त्यागी ने बताया कि हृदय रोगों के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण खराब और गतिहीन जीवनशैली है। अधिकांश भारतीय आबादी हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में अभी भी अनजान है इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की मदद से हम लोगों को जागरुक करना चाहते हैं। इस वाकाथॉन का उद्देश्य लोगों को हार्ट अटैक की रोकथाम और उसके उपचार के तरीकों के बारे में समझाना था। स्वस्थ आहार, चलना, व्यायाम और नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना इस के मुख्य पहलुओं में से एक है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखता है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि दिल के दौरे को कभी बुजुर्गों की समस्या माना जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह युवाओं के बीच भी आम हो रहा है। खराब जीवनशैली की आदतों (धूम्रपान, शराब, खराब खाने की आदतें और गतिहीन जीवनशैली) के कारण मध्यम आयु वर्ग की आबादी समय से पहले ही दिल की समस्याओं से जूझने लगी है। हालांकि, अनुवांशिक रोगों को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, लेकिन जीवनशैली में बदलाव करने से एक बड़ा बदलाव आ सकता है।ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी निदेशक, डॉ दीपांकर वत्स ने बताया कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए ब्रिस्क वॉकिंग सबसे अच्छा व्यायाम है। यह समग्र शरीर के लचीलेपन, दिल के स्वास्थ्य में सुधार, एलडीएल (खराब), कोलेस्ट्रॉल और मोटापे को कम करने में मदद करता है ।जिससे उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह मानसिक तनाव और चयापचय से निपटने में भी मदद करता है इसलिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
यह भी देखे:-
ग्रेटर नोएडा : 25 हज़ार लीटर अवैध शराब के साथ 10 लोग गिरफ्तार
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
बीटेक पहले साल के छात्रोें में पड़ा नवाचार का बीज
चेयरमैन पद प्रत्याशी के लिए हर पार्टी से काफी लोग ठोक रहे दावेदारी
शारदा विश्वविद्यालय में उन्नत साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
COVID-19: मुश्किल वक्त में मुकेश मासूम बने अपने गांव का सहारा
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा में आईएपी- बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यश...
गोस्वामी सुशील जी महाराज के जन्मदिन पर भारतीय सर्वधर्म संसद ने मनाया सद्भावना दिवस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती: कूड़ा गाड़ी को कूड़ा न देने वालों पर होगी कार्रवाई, जुर्माना और सार...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पेश की मिसाल
ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण खबरें संछिप्त में, जरूर पढ़ें
मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस को सौंपा ज्ञापन
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश में शिक्षा के नए अवसरों की शुरुआत
GIMS के मेडिकल छात्रों, डाक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ व कर्मचारियों आग्निशमन, सुरक्षा व बचाव का प्रशिक्षण...
डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने फिर संभाला जिम्स निदेशक का कार्यभार, अस्पताल में सुधार की योजना...
