रबूपुरा रामलीला में भरत को राज राम को मिला बनवास

ग्रेटर नोएडा : रबूपुरा रामलीला कमेटी के तत्वाधान चल रहे रामलीला मंचन में भरत को राज राम को वनवास तक की लीला का मंचन किया गया।

गुरुवार को राजा दशरथ द्बारा राम को राजतिलक की घोषणा करने के बाद दासी मंथुरा कैकई को बहकाती है। उसने कैकई को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह महाराजा दशरथ से अपने 2 वरदान में से एक में राम को 14 वर्ष का बनवास तथा दूसरे में भरत को अयोध्या का राज मांग ले। अगले दृश्य में दिखाया गया कि महारानी कैकई कोप भवन में अपने चली जाती हैं। महाराजा दशरथ उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं तो कैकई अपनी योजना अनुसार महाराजा दशरथ से राम की सौगंध उठवाकर अपने 2 वरदान को पूरा किए जाने का वचन पक्का कर लेती हैं। एक में राम को 14 वर्ष का वनवास तथा दूसरे में भरत के अयोध्या का राज मांग लेती हैं। महारानी कैकई से ऐसे वरदान की मांग सुनकर महाराजा दशरथ अचंभित व निढाल होकर भूमि पर गिरते हैं तथा कैकई को एक बार समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कैकई उन्हें सूर्यवंश की आन का वास्ता देकर वचन निभाने के लिए उकसाती हैं। जिससे महाराजा दशरथ न चाहते हुए भी अपने कुल की परंपरा, रघुकुल रीत सदा चलि आई, प्राण जाएं पर वचन न जाई, को पूरा करते हुए कैकई को उनकी बातें मानने का वचन देते हैं।

इस मौके पर लालचंद तायल, रुपलाल कौशिक, सुधीर गोयल, मनोज तायल, वीरेन्द्र गर्ग आदि का व्यवस्थओं मै विशेष सहयोग रहा। आज पार्वती विरह, केवट राम संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। — रिपोर्ट : रविंद्र सिंह

यह भी देखे:-

श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 ने किया भूमि पूजन, इस बार रामलीला मंचन में क्या रहेगा विशेष , पढ़ें पूरी ...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 के मंचन में सैकड़ों लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा ने किया भूमि पूजन, 29 सितंबर से श्रीराम लीला महोत्सव का होगा शुभारंभ
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला, कैकयी ने मांगा भरत के लिए राज , राम को बनवास
श्री राम लीला साईट 4 : प्रभु राम ने शबरी के हाथों से खाए जूठे बेर, भाव विभोर हुए दर्शक
जहांगीर रामलीला : धूमधाम के साथ निकाली गयी राम बरात, पुष्पवर्षा कर किया बरात का स्वागत
रबूपुरा की रामलीला : दशरथ मरण-भरत मिलाप की मार्मिक लीला का हुआ मंचन
आदर्श रामलीला सूरजपुर : लगी लंका में आग, क्रोधित हुआ लंकेश्वर
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई - श्री राम द्वारा अत्याचारी राक्षसों का संहार, जनकपुरी प्रस्था...
ऋषि पाल अंबावत ने श्री धार्मिक रामलीला मंचन के पांचवें दिन का उद्घाटन ने किया, आज होगा सीता स्वयंव...
नवरात्र सेवक दल द्वारा भव्य रामलीला महोत्सव में सीता-राम विवाह का अद्भुत मंचन, डांडिया डिस्को मस्ती ...
श्रीराम मित्रमंडल नोएडा: महंगाई, आतंकवाद और महिला उत्पीड़न के खिलाफ विजय का जश्न: नोएडा में धूमधाम स...
रामलीला : गिद्ध राज जटायु ने लंकापति रावण से माता सीता को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
श्री राम ने किया अहिल्या उद्धार पैर का स्पर्श पाकर शिला भी बन गई महिला
श्री राम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष , गरजे परशुराम
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन, श्री राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला