सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द

उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही एक आतंकी को मार गिराया गया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले रविवार को उड़ी सेक्टर के गोहलन इलाके में संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था।

हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं- सेना
उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने

बारामुला के बोनियार में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को एलओसी पर स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेना एलओसी पर या भीतरी इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है। कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।

 

यह भी देखे:-

चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर जन चेतना रैली, हजारों की संख्या में उमड़ा समाज
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति
मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली
बिजली विभाग की लापरवाही, तार टूटा , एक की मौत, तीन झुलसे
दीदी की रसोई टीम ने मनाया क्रिसमस डे सभी को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं- गंगेश्वर दत्त शर्मा
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का लिया जायजा
आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चद्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा के खिलाफ रालोद - आज़ाद समाज पार्टी...
ग्रेटर नोएडा से जाये, पूरे देश में स्वच्छता का संदेश - धीरेन्द्र सिंह विधयक जेवर
मंदिर के आसपास जलभराव से भक्तों को परेशानी
सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले जुबेर मालिक को AIMIM ने किया सम्मानित 
ग्रेनो में इंटीग्रेटेड विवि खोलने की इच्छुुक मलेशियाई शिक्षण संस्थान
संस्कार: स्कूल की जितनी जिम्मेदारी अभिभावकों की भी उतनी ही हिस्सेदारी, पढें ये विशेष ख़बर
ग्रेनो के सिग्मा-4 में पानी की पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, गंदे पानी की सप्लाई से बढ...
कल का पंचांग, 18 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेनो में भी बहुमंजिला इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट की पॉलिसी तय