नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम सेंट्रल जेल नैनी पहुंची। सीजीएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

 

नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जा सकती है टीम
आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और उसके बेटे संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है। रिमांड अवधि मंगलवार की सुबह नौ बजे से चार अक्तूबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। कहा जा रहा है कि पूछताछ के लिए नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जाया जा सकता है।

 

सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप
सीबीआई ने मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए सीजेएम कोर्ट से 10 दिन के समय की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अभी केवल सात दिन का समय दिया है। मामले में कोर्ट ने उपस्थित दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। सीबीआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि महंत ने अपनी मौत से पहले कथित सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

यह भी देखे:-

गैंगस्टर अनिल दुजाना ने यूपी पंचायत चुनाव में मारी एंट्री, पूजा भाभी बनेंगी उम्मीदवार
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
YEIDA की 90वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: 30,885 करोड़ का निवेश, 8,000 हेक्टेयर इंडस्ट्रियल नोड, जेव...
शारदा विश्वविद्यालय में ट्रांस्फोर्मेशनल टीचर अवार्ड का आयोजन
सीडीओ की सख्ती — आरटीई के तहत गरीब बच्चों का प्रवेश समय पर करें निजी विद्यालय
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी का नया पता बांदा जेल का बैरक नं. 15, सुबह 04:30 बजे लेकर पहुंची ...
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व खिचड़ी का वितरण
महाराष्ट्र वसूली कांड: देशमुख की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर, जांच हो
श्रमिकों की सेहत को लेकर डीएम गंभीर, निजी अस्पतालों को आगे आने की अपील, स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्...
प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर शराब बेचने वाला सेल्समैन गिरफ्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
सुपरमैन बनने की चाहत में मासूम ने गवाई जान, पुलिस ने सभी की ऐसा काम न करने की अपील
भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
यूपीपीएससी में चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सुमित नागर को किया सम्मानित
सैमसंग कंपनी की ओर कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे