ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने देशभर में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की सिफारिश की है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव की निगरानी में हुए चिकित्सीय अध्ययन में वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में कोरोना का खतरा कम है। इसलिए पहले प्राथमिक स्कूलों को शुरू करना चाहिए। इसके बाद माध्यमिक स्कूलों को खोलना चाहिए।

अध्ययन में कहा गया है, 12 साल या उससे अधिक आयु के बच्चों में संक्रमण का उच्च जोखिम है। चूंकि अभी इस आयुवर्ग के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्कूलों को शुरू करना भी जरूरी है।

 

ऐसे में सभी कोविड सतर्कता नियमों का पालन करने के साथ प्राथमिक स्कूलों को सबसे पहले खोलना चाहिए। माध्यमिक स्कूलों को कुछ समय बाद शुरू किया जा सकता है। आईसीएमआर के मुख्य संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा और डॉ. तनु आनंद भी अध्ययन में शामिल है।

उनका कहना है, कोविड-19 के दौरान लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों के सर्वांगीण विकास पर असर पड़ा है। इसलिए स्कूलों को खोलने की जरूरत है। शुरुआत प्राथमिक विद्यालयों से की जा सकती है। यह चिकित्सीय अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित होगा।

जांच कम होते ही संक्रमण दर दो फीसदी पार
देश में रविवार को कोरोना जांच कम होते ही संक्रमण दर में उछाल दर्ज की गई। देशभर में 11.65 लाख सैंपल की जांच हुई, जिनमें 2.24 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। जबकि अन्य दिनों में जांच की संख्या 15 लाख से अधिक रही है व संक्रमण दर 1.90 फीसदी से कम दर्ज की गई है।

यह भी देखे:-

Haier India Celebrates Green and Clean Noida with ‘Monsoon Run’ as Title Sponsor for the Third Conse...
सीबीएसई 12 वीं  के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा में किस स्कूल का क्या रहा परिणाम, कौन बना टॉपर
भारत का फार्मा उद्योग "जेनेरिक्स हब" से "इनोवेशन पावरहाउस" की ओर
भट्टा पारसौल के जख्म अब भी ताजा: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
विश्व आत्महत्या बचाव दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
यू.पी. रेरा का 28वां एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ में शुरू, पारदर्शिता व पेशेवर दक्षता पर जोर
गार्डन गैलेरिया योगात्सव 2018 का आयोजन, #HumFitTohIndiaFit चुनौती के लिए निमंत्रण
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी के अध्यक्ष बने प्रदीप भारती
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में IEEE सम्मेलन IC3ECSBHI-2025 का उद्घाटन, तकनीकी प्रगति पर चर्चा
भारत का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा समागम ग्रेटर नोएडा में शुरू: आरईआई एक्सपो और बैटरी शो इंडिया ने तय कि...
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...
किसान हत्याकांड में "कातिल" बेटा गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में क्या है कोरोना का हाल, जानिए 
गोलचक्करों का नामकरण क्षेत्र के क्रांतिकारियों के नाम पर हो : पहलवान अमित भाटी
गलगोटिया विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा मेटावर्स विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन