बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

नई दिल्ली। मौजूदा समय में Aadhaar Card हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। आप अपने बच्चों का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।  UIDAI कहता है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी बॉयोमीट्रिक्स को कैप्चर नहीं किया जाता है। उनके यूआईडी को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीर के आधार पर प्रोसेस किया जाता है। इन बच्चों को 5 और 15 साल की उम्र में दस अंगुलियों, आईरिस और चेहरे की तस्वीरों के बायोमेट्रिक को अपडेट करना होगा।

ये डॉक्यूमेंट आते हैं काम

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या फिर स्कूल आईडी

पैरेंट्स की आधार कार्ड डिटेल

अस्पताल का डिस्चार्ज फॉर्म

कैसे करें अप्लाई

नजदीकी आधार इनरोलमेंट सेंटर जाएं

माता-पिता के आधार कार्ड के साथ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा

5 साल से कम उम्र के बच्चे का बॉयोमेट्रिक नहीं लिया जाएगा

बच्चे के आधार को पैरेंट्स के आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा

आधार के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करें

सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर विजिट करें

इसके बाद आधार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा

यहां कुछ डिटेल जैसे बच्चे का नाम, माता-पिता का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी लेना होगा

पर्सनल डिटेल फिल करने के बाद अप्वाइंटमेंट फिक्स्ड बटन पर क्लिक करना होगा

इसके लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 12 अंकों वाला आधार कार्ड जरूरी होता है, जिसे आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्लू कलर का आधार कार्ड जारी होता है, जिसे बाल आधार कार्ड कहते हैं। हालांकि 5 साल के बाद अगर इसमें बॉयोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया जाता है, तो इसे अवैध मान लिया जाता है। आधार कार्ड के लिए बच्चे के नामांकन, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

 

यह भी देखे:-

पेगासस जासूसी मामला : कांग्रेस बोली- राहुल गांधी की भी फोन टैपिंग कराई गई
राष्ट्रीय नवाचार की धड़कन — गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 हार्डवेयर संस्करण का ग्रैंड फिनाल...
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
the major issues in the budget 2020-21 are to balance between consumption and investment :Prof Yami...
AKTU: मतदान करने की लगी गयी शपथ, इनोवेशन हब के स्टार्टअप का भी हुआ प्रदर्शन
सिस्टर सिटी एग्रीमेंट से खुलेगी ग्रेनो में निवेश की राह
यूपी: स्नातक-परास्नातक के इन छात्रों को किया जाएगा प्रमोट, अंतिम वर्ष के लिए यह है योजना
लोकसभा के मद्देनजर दिल्ली राज्य और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठ...
जानिए, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी: ओबीसी, महिला और एससी मेें जानिए किसे होगा फायदा
8 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी,
ग्रेनो ने निर्भया को दिल से किया याद, जी.एल. बजाज व ज्वाला ने किया साईक्लोथोन का आयोजन
चिकित्सा अनुसंधान में नया अध्याय: GIMS और गलगोटियास यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन
लम्बे इंतज़ार के बाद उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आ रहा है करीब
गौतमबुद्ध नगर की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद शुरू, पुलिस कमिश्नर ने दिए दिशा निर्देश, पढ़ें पू...
16 वीं मंज़िल से कूदकर महिला ने दी जान