25हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

25हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा:थाना बिसरख क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का इनामी शातिर बदमाश मुकेश उर्फ राजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया वही घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उपचार के लिए घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया है।गिरफ्तार बदमाश के पास से  चोरी का टेंपो,02 मोबाइल व अवैध हथियार बरामद किये है और
अन्य फरार बदमाशों की तलाश हेतु कांबिंग जारी है।

 

*थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड के संबंध में-*

*आज दिनांक 27/09/2021 को थाना बिसरख पुलिस और चोरी के टेम्पो में सवार बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान थाना बिसरख क्षेत्र के चैरी काउन्टी बैरियर से छपरौला की ओर हुई पुलिस मुठभेड के दौरान जबावी/आत्मरक्षा फायरिंग में 01 बदमाश मुकेश उर्फ राजा पुत्र चन्द्रवीर निवासी ग्राम चांदोक, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर वर्तमान निवासी सुदामापुरी लाल क्वार्टर गाजियाबाद को पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी का टेम्पू नं0 यूपी 16 सीटी 1585, 02 मोबाइल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पर थाना बिसरख से 25,000 रूपये का पुरूस्कार घोषित है। बदमाश के 03 साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गये है जिनकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम आवश्यक कार्यवाही कर रही है। घायल बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हर बुधवार को लगेगा रजिस्ट्री ऑफिस का कैंप
बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 29 नवंबर को
घाटी में बढ़ेगा आतंक? तालिबान से बोला अलकायदा, अब कश्मीर को भी इस्लाम के दुश्मनों से कराना है आजाद
एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढ़ा की मौजूदगी में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, जेवर क्षेत्र में ...
कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : ग्रेनो के डांसरों ने जीता 29 पदक
एमएसएमई हैकाथॉन 2025 में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज को दो और आइडिया की सफलता, कुल 15 मान्यताओं का र...
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न : डीएम बी.एन. सिंह
56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, अयोध्या में रचेगा नया विश्व रिकॉर्ड
जेवर एयरपोर्ट से आइजीआइ एयरपोर्ट तक का सफर सिर्फ 1 घंटे में, डीपीआर हो रहा है तैयार
राष्ट्रीय विकास में  सामाज प्रहरीयों का योगदान जरूरी - धर्मवीर भाटी 
अयोध्या: राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम दौर में, राम भक्तों को दिखाया गया अब तक का निर्माण...
देश में अमन,शांति व सद्भावना जरूरी - नंद गोपाल वर्मा
निकाय चुनावों के जरिए उत्तर प्रदेश में आप करेगी एंट्री
अर्धनग्न होकर बीकेयू लोक शक्ति कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन