किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन 

किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन 
दनकौर(खालिद सैफी):तीन काले कानून का विरोध में सोमवार को किसानों ने ग्रेटर नोएडा में विरोध प्रदर्शन किया।
 ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 मेट्रो स्टेशन से परी चौक को किसानों ने  कुच किया।विरोध प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को शारदा मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस बल द्वारा वेरीकेट लगाकर रोक दिया।
इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हल्की फुल्की नोकजोक  हुई और किसान एक्सप्रेस वे पर ही धरना प्रदर्शन करते हुए एक्सप्रेस वे पर ही अपनी पंचायत चालू कर दी। जिससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर काफी लंबा जाम लग गया।ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने किसानों के बीच पंचायत में पहुंचकर जाम खुलवाने का आग्रह किया ।विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि जनपद  के किसानों की मूल समस्याओं का निस्तारण प्राधिकरण द्वारा तुरंत कराया जाता हो तो हम नोएडा एक्सप्रेसवे को आमजन के लिए खोल सकते हैं ।उसके बाद कुछ समय बाद सहमति बनी और तीनों प्राधिकरण के एसीईओ एवं अन्य अधिकारी के साथ वार्ता हुई।
 भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना कहा कि  गौतम बुध नगर के युवा को ही नौकरी नहीं मिल पा रही है कंपनी वाले अपनी कंपनी में200 किलोमीटर दूर के लोगों की भर्ती कर रहे हैं जिन किसानों की जमीन गई है जो लोग भूमिहीन हो चुके हैं उन सभी लोगों को कंपनी में नौकरी देनी चाहिए। गौतम बुध नगर का युवा किसी कंपनी में नौकरी करेगा तो वह अपना व अपने परिवार का पेट भरने का कार्य करेगा और तीनों प्राधिकरण में आबादियों का निस्तारण होना चाहिए या शिफ्टिंग पॉलिसी लानी चाहिए जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान होगा ।गौतम बुद्ध नगर के सभी किसानों के 10 परसेंट के प्लॉट तुरंत मिलने चाहिए। जिन किसानों के 64 परसेंट मुआवजा नहीं मिला है उनको तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए इन सभी मुद्दों पर काफी गहनता से चर्चा की गई ।जिसमें सभी एसईओ एवं अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया 15 अक्टूबर तक सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा । पवन खटाना ने में  अगर 15 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गौतम बुद्ध नगर के किसान धरना प्रदर्शन करेंगे । इस मौके पर अनित कसाना ,परविंदर अवाना ,सुनील प्रधान ,बेली भाटी ,राजे प्रधान कोशिंदर खटाना, विकास शर्मा विनोद शर्मा नरेश शर्मा ,रविंद्र भगत , प्रमोद, विपिन प्रधान, योगी नंबरदार ,सुरेंद्र नागर, सुंदर खटाना, संदीप खटाना, सुमित तवर ,रविंदर भाटी महेश खटाना आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे

यह भी देखे:-

डेल्टा-वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर प्राधिकरण सक्रिय
यूपी रेरा का 21वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पारदर्शिता और उपभोक्ता संरक्षण पर जोर
महाषष्ठी के आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का संगम, ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में छाया उत्सव
दादरी में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो - डॉ. आनंद आर्य
ग्रेटर नोएडा से विदेशी समेत चार साइबर अपराधी व ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, नैनिताल बैंक से 16 करोड़ की ठग...
गौतमबुद्ध नगर पुलिस : कोतवालों के क्षेत्र में फेरबदल, दो कोतवाल लाइन हाजिर
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
आर.बी.एम.आई. ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने आयोजित किया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप: 200+ छात्र-छात्राओं और स्ट...
असंतुलित होकर सड़क पर गिरा बाईक सवार, मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा कम्बल वितरण
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के लिए जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट नोडल सेंटर घोषित
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग के ग्यारवे दिन क्रिकेट का रोमांच, खेलों के माहौल में ...
मकान के किराए को लेकर दो पक्षों में पथराव
यूपीपीएससी में चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सुमित नागर को किया सम्मानित
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
भारत का फार्मा उद्योग "जेनेरिक्स हब" से "इनोवेशन पावरहाउस" की ओर