बिलासपुर चौकी पुलिस ने परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय छात्र को परिजनो से मिलाया

बिलासपुर चौकी पुलिस ने परिवार से बिछडे 10वर्षीय छात्र को परिजनो से मिलाया
बिलासपुर(खालिद सैफी):दनकौर कोतवाली एरिया की बिलासपुर चौकी पुलिस टीम ने चार घण्टे के भीतर परिवार से बिछड़े 10वर्षीय छात्र को  100 किलोमीटर दूर परिजनों को ढूंढ कर छात्र को उसके परिवार से मिलाया।मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जिले के खैर निवासी प्रताप सिंह का 8वर्षीय छात्र अपनी माँ के साथ रेल अपने घर से दनकौर कोतवाली एरिया के बुलन्दखेड़ा गाँव मे अपने रिस्तेदार के यहाँ आ रहा था ।रेल में अधिक भीड़ होने के चलते वह भी अन्य यात्रियों के साथ दनकौर रेलवे स्टेशन उतर गया था।छात्र प्रियांशु की माँ ने अपने बेटे को रेलवे स्टेशन पर तलाश किया मगर कही नही मिला।छात्र की माँ ढूढ़ते हुए वापस अपने गाँव चली गयी।बता दे कि खेरली नहर तिराहे पर बिलासपुर पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर नसीम अहमद ,हेड कांस्टेबल मदन सिंह व सिपाही अनुज व प्रशांत देशवाल पुलिस टीम  यातायात व्यवस्था व वाहन चेकिंग कर  रहे थे तभी उन्होंने एक 10वर्षीय बच्चा रोते हुए देखा और बच्चे से जानकारी ली ।पुलिस टीम ने उक्त बच्चे के परिजनों के बारे में आसपास के लोगो से पूछताज की  मगर परिजनों का कोई पता नहीं लगा।छात्र ने अपना नाम प्रियान्शु खैर चंडौस का रहने वाला बताया।पुलिस ने खैर चंडौस थाना पुलिस को उक्त मामले की जानकारी दी और छात्र के परिजनों को फ़ोन पर सूचना दी।बिलासपुर चौकी में कार्यवाहक उपनिरीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि छात्र प्रियांशु खैर चंदौस का रहने वाला है। छात्र के परिजनों को तलाश कर उनको सुपर्द कर दिया गया है।छात्र के परिजनों ने दनकौर कोतवाली पुलिस टीम की जमकर  सराहना की

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: रामलाल वृद्धाश्रम में 31 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, मथुरा के गोपालाचार्य करेंग...
डीडीआरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा मांग पत्र, नागरिक सुरक्षा को लेकर उठाए अहम मुद्दे
विजय सिंह पथिक स्टेडियम में किसान संगठनों का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट, किसान परिषद बनी विजेता
कल का पंचांग - 20 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
खेलों के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश: CM योगी ने कुश्ती प्रतियोगिता में बढ़ाया पहलवानों का हौसला, 500 से...
एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhi & P-Mec India 2022 का आगाज़
रोटरी आदर्श स्कूल में पाठ्य सामग्री का वितरण  
एनपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने जीएनआईडीए चेयरमैन को सौंपा चेक
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगी श्री विजय कौशल जी महाराज की श्री हनुमंत कथा
डीएम ऑफिस में नहीं लगी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की तस्वीर, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने दी चेतावनी
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़े पूरी जानकारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 118 वीं बोर्ड बैठक संपन्न,  4369 करोड़  रुपये का बजट पास , आरडब्ल्यूए को  म...
उत्तर प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में योगी सरकार की नई पहल, दवाओं के निर्माण और क्लिनिकल ट्रायल के लिए...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एनसीसी वरिष्ठ विंग का शुभारंभ — “एकता और अनुशासन” के मंत्र के साथ राष्ट...
निकाय चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबैर अली ने बैठक में दिए ये दिशा-निर्देश