सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ

मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खां से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सीतापुर जेल में पूछताछ की है। वह सीतापुर जेल में बंद हैं और ईडी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

आजम खान से कई घंटों तक जेल के अंदर पूछताछ की गई। रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां  27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे।

इसके पहले बीते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी ईडी की टीम ने आजम से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

बीते सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल में पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खां से बंद कमरे में पूछताछ की थी। मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए थे।

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया व पंकज त्रिपाठी ने आजम खान से पूछताछ की थी।

 

यह भी देखे:-

सावधान! मेडिकल टेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के नए तरीके, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की चेतावनी
बिसरख धाम में 5 जनवरी को मनाई जाएगी बाबा मोहन राम जी की बड़ी दौज
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में किया पौधरोपण, शिवाजी की मनाई जयंती
आईआईएमटी के डॉक्यूमेंट्री कॉन्टेस्ट में विवेक कुमार और विनय सिंह प्रथम रहे
हरी झंडी: कई ट्रेन पटरी पर दौड़ने को तैयार , यात्रियों का सफर फिर होगा सस्ता, सुरक्षित और आरामदेह
कल का पंचांग, 26 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
एच. आई. एम. टी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटुएशन्स में दो दिवसीयें रोज़गार मेला जॉब क्वेस्ट एक्सपो २०२४ का भव्य श...
अहमदाबाद से आए डायबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एल वाई ने झंडी दिखाकर किया राजघाट क...
कोरोना टिकाकरण: निजी अस्पताल मे 250 मे लगेगा टिका, जानें क्या है अपडेट
पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में किसानों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के लिए बड़े फैसले
Vaccine नहीं लगवाने वालों को Flight के बाद अब Train में भी नहीं मिलेगी एंट्री
किसान डरने वाला नहीं है : संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन
कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, तीन दिन का राजकीय शोक, 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोरोना: अखिलेश ने कराया टेस्ट, फिर योगी पर तंज कसते हुए पूछा- स्टार प्रचारक कहां हैं?
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की