Bharat Bandh Live : किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

संयुक्त किसान मोर्चा के आज ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते नोएडा में डीएनडी गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। इसके अलावा किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया है। दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाइवे पर यातायात सेवा ठप्प है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है।

पंजाब: शताब्दी और जन-शताब्दी को किसानों ने मानांवाला में रोका
भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया।

रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया
किसानों के बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर  जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है क्योंकि किसान रेल की पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भारत बंद के कारण दिल्ली-गाजीपुर की तरफ से आने-जाने वाले दोनों मार्गों को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है। गाजियाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन गौतमबुद्धनगर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

इन रूट पर आज जाने से करें परहेज
अगर आप दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या आसपास के इलाके में आज न ही जाएं तो सही रहेगा। क्योंकि कई जगह रूट को डायवर्ट किया गया है या फिर रास्ता ही बंद है।
यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद
लालकिले के आसपास रास्ता बंद
छत्ता रेल-सुभाष मार्ग भी बंद
दिल्ली-नोएडा के लिए डीएनडी का इस्तेमाल, गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग (डायवर्जन)
पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद

 

यह भी देखे:-

कोरोना के चलते इन छह राज्यों में हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, देखें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ये ...
दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, परिचालक घायल
यूपी के हर जिले में होगी फ्री आईएएस आईपीएस की कोचिंग, सीएम योगी ने की घोषणा
यमुना एक्स्प्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, भीड़ी कई गाडियां, विदेशी पर्यटक की मौत
गौतमबुद्धनगर में भाजपा की बैठक: संविधान गौरव अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
Breaking: ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई एक और ड्रग्स फैक्ट्री, 200 करोड़ का ड्रग्स बरामद
ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला "सस्टेनेबिलिटी सुपरस्टार 2025" पुरस्कार
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 18 हजार मामले, 193 लोगों की मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के नये सत्र का हुआ आगाज
जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका, यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना कल
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, में मनाई गयी महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
मोदी कैबिनेट में शामिल की जा सकती हैं इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी, मिल सकता है यह मंत्रालय
यूपी रेरा के 52वें एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 47 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण
हिंडन नदी को बचाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह करेंगे पद यात्रा
फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर पार्क की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा