Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे गाजीपुर और सिंघु बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।

किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।

यह भी देखे:-

Tokyo Olympics 2020 Day 13: पहलवान रवि दहिया ने पदक किया पक्का, नीरज चोपड़ा भी फाइनल में
"एक्यूरेट पालीटेक्निक में स्थित भाभा इन्क्यूवेशन के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार"
दिल्ली विश्व पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में लोहड़ी का धूमधाम से जश्न
बी एल एस वर्ल्ड स्कूल में अंडर 14 इंटर-सोसाइटी फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन
तीन महीने में ही नए सड़क में पड़ गए गड्ढे, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही: चौधरी प्रवीण भा...
अन्ना सत्याग्रह में शामिल होने सैकड़ों कार्यकार्ता दिल्ली रवाना
भाजपा महिला सम्मेलन में बोलीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला कई ...
यीडा के आवासीय सेक्टर-18 व 20 में अगले माह से शुरू हो जाएगी बिजली आपूर्ति
दर्दनाक हादसा : टाटा - 407 ने आधा दर्जन को रौंदा, दो की मौत
GL Bajaj के Rotaract Club ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग खेली फूलों की होली, बंधी भावनाओं की डोर
कोरोना: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन जन्मदिन
DWPS, ग्रेटर नोएडा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र UPTET परीक्षा में हुए उत्तीर्ण
गुजरात निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा..
मंजूरी: ऑस्ट्रेलिया में भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी, बिना रोक-टोक होगी यात्रा