“हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई”

आज दिनांक 26 सितंबर 2021 को विश्व बिटिया दिवस के मौके पर जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम सिरसा माचीपुर में पहुंचकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 323वां स्थान पानी वाली हिमानी मीणा को बधाई देकर प्रोत्साहित किया।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “गांव की माटी में पलकर बड़ी हुई हिमानी मीणा ने अपनी मेहनत के दम पर आईएएस बनकर अपने अभिभावकों और समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।”
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “जब कोई किसी बड़े मुकाम को हासिल करता है तो वह बाकी सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाता है। हिमानी मीणा कई वर्षों से इसकी तैयारी में जुटी हुई थी।”
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “माता श्रीमती गुड्डी मीणा के एक क्लास भी न पढ़े होने और एक किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी ग्रामीण परिवेश से निकल कर, अपनी इच्छा शक्ति के दम पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाली हिमानी मीणा के जज्बे को, मैं दिल से सलाम और आह्वान करता हूँ कि बच्चियां हिमानी मीणा से प्रेरणा लेकर अपना भी पथ प्रशस्त करें।”
इस मौके पर हिमानी मीणा ने कहा कि “मैं सदैव सोशल जस्टिस और समाज में समानता लाने के लिए कार्य करूंगी।”
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हिमानी मीणा के पिता श्री इंद्रजीत सिंह, माता श्रीमती गुड्डी मीणा व भाई हेमंत मीणा से भी मुलाकात की।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुले स्कूल
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में कई कोतवाल थाना प्रभारी के तबादले
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में GNIT–IPU ने हासिल की उप-विजेता ट्रॉफी — गेहूं रोग पहचान पर अभिनव समा...
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी: शातिर चोर गिरफ्तार, 6.60 लाख रुपये बरामद
अलीगढ़ शराब कांड: आबकारी आयुक्त हटाए गए, सीओ और आठ सिपाही भी निलंबित, अब तक 85 की मौत
भाजपा बिसरख मंडल का जनसंपर्क अभियान शुरू
जिले में 21- 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने ...
देखिए विराट-अनुष्का के रिप्सेशन की पहली तस्वीर
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की घोषणा, 4 सितंबर को होगा भव्य आय...
ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, इंपीरिया स्ट्रक्चर सोसाइटी पर 10,500 रुपये का जुर्माना
स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन: मिनाली शर्मा बनी टॉपर, कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक किए ...
सतेन्द्र राघव हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री मनोनीत
जी.बी.यू. के 25 अंतिम वर्ष के विधि छात्रों ने माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत के सम्मान समारोह में...
ACETIANS के सहयोग से वर्कफोर्स डेवलपमेंट संगोष्ठी: छात्रों को मिला उद्योग से जुड़ने का अवसर