जम्‍मू-कश्‍मीर से हटी भारतीय सेना तो आएगा ‘तालिबान राज’, ब्रिटिश सांसद ने दी चेतावनी

कश्मीर मसले पर ब्रिटिश संसद में हुई बहस के दौरान ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने चेतावनी दी है कि कश्मीर से भारतीय सेना हटी तो इस्लामी कट्टरपंथी ताकतें घाटी का हाल अफगानिस्तान जैसा कर देंगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से भारतीय सेना के न रहने पर वहां इस्लामी कट्टरपंथी ताकतों को रोकने वाला कोई नहीं रहेगा और राज्य में तालिबानराज के हालात बन जाएंगे। सांसद ने कहा कि सेना का जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बनाए रखने में बड़ा योगदान है।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, असल में ‘ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑन कश्मीर’ (एपीपीजीके) की तरफ से सांसद डेबी अब्राहम व पाकिस्तानी मूल की सांसद यास्मीन कुरैशी ने ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति चर्चा का प्रस्ताव रखा था। चर्चा में 20 से ज्यादा सांसदों ने भाग लिया।

इस मसले पर प्रस्ताव का विरोध करते हुए लेबर सांसद बैरी गार्डिनर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है। वर्षों तक पाकिस्तान ने तालिबानी को पनाह दी, आईएसआई ने आतंकवादी संगठनों को हर तरह से मदद दी, नतीजतन अफगानिस्तान से अमेरिका और ब्रिटेन को हटना पड़ा, इसके बाद के घटनाक्रम से हमें लोकतंत्र, बहुलवाद व मानवाधिकारों और कट्टरपंथ, आतंकवाद व मानवाधिकारों के दमन के बीच संबंधों को समझना होगा।

वहीं, भारत सरकार ने इस चर्चा में भाग ले रहे सांसदों खासतौर से पाकिस्तानी मूल की सांसद नाज शाह की तरफ से इस्तेमाल की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने यह कहते हुए विरोध जताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक साथी लोकतांत्रिक देश की संस्था का दुरुपयोग किया गया।

दूसरी तरफ, चर्चा के दौरान ब्रिटिश सरकार की तरफ से विदेश, राष्ट्रमंडल व एशिया मंत्री अमांडा मिलिंग ने साफ किया, भारत के साथ द्विपक्षीय मुद्दे के तौर पर कश्मीर को लेकर ब्रिटिश सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण ने सुनपुरा में 40 करोड़ की जमीन को कराया मुक्त
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
Worlds Most Polluted City: दुनिया के प्रदूषित सिटीज़ मे टॉप 5 मे दिल्ली, छह गुना खराब है हवा
Kumbh mela 2021: धर्मध्वजा स्थापना और नगर पेशवाई की तिथियां घोषित, इस दिन होगा आयोजन  
एसीईओ ने पी थ्री में जलापूर्ति नेटवर्क का लिया जायजा
एसडीआरवी स्कूल दनकौर में ब्लड डोनेट कैंप का हुआ आयोजन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन
ग्रेटर नोएडा जाट महासम्मेलन में प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़ों ने लिए सात फेरे
CORONA UPDATE: गौतमबुद्ध नगर के ये 21 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील, 3 मई के बाद मिल सकती है रियायत
आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस 2023 के नये सत्र का आगाज
Bank Strike Today: बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल, SBI सहित कई सरकारी बैंकों में कामकाज रहेगा प्र...
अर्श से फर्श पर गिरा एल्विस: करवट बदलते हुए जेल में बीती रात, सुबह पी चाय और रात को खाई जेल की रोट...
डिजिटल इंडिया के छह वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी अभियान के लाभार्थियों से कल करेंगे बातचीत
महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कमान सौंपी अंकिता राजपूत को, बनीं नई अध्यक्ष