धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान

भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 29 हजार 616 नए मामले आए, 28 हजार 46 रिकवरी हुईं और 290 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 17 हजार 983 मामले और 127 मौतें शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 92 हजार 421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 56 करोड़ 16 लाख 61 हजार 383 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 82.57 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.15 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

देश में कोरोना की अबतक की स्थिति

कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 36 लाख 24 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि अबतक कुल 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या लगभग तीन लाख हो गई है। कुल 3 लाख 1 हजार मरीज अभी भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है।

कुल मामले : 3,36,24,419
सक्रिय मामले : 3,01,442
कुल रिकवरी : 3,28,76,319
कुल मौतें : 4,46,658
कुल वैक्सीनेशन : 84,89,29,160

यह भी देखे:-

जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
योग और स्वास्थ्य, योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
COVID-19: मुश्किल वक्त में मुकेश मासूम बने अपने गांव का सहारा
ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट नॉलेज पार्क में मानव श्रृंखला एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने यमुना प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक
शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला, छात्रों को मिला पशु कोशिका संवर्धन का व्यावहारिक ज्ञान
लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2021 पास, शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
डायमंड बुक्स के चेयरमैन नरेन्द्र कुमार वर्मा को मिला अटल गौरव सम्मान-2023
जाट समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
जनगणना कर्मियों के लिए जरूरी सूचना, अफवाहों पर न करें भरोसा
गौतम बुद्ध नगर में श्रम बंधु एवं बाल श्रम जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
गौतमबुद्ध नगर इंटीग्रेटेड  कंट्रोल रूम का नंबर जारी, कोरोना को लेकर अगर  समस्या है तो इस नंबर पर करे...
गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन को लेकर छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
रियल एस्टेट परियोजना के नक्शे होंगे राजस्व विभाग के नक्शे से सुपर इम्पोज़, प्रोमोटर नहीं कर सकेंगे प...