कश्मीर पर UNGA के मंच से झूठ फैला रहे इमरान खान- भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब

न्यूयार्क, एएनआइ। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कश्मीर पर झूठ फैलाने को लेकर पाकिस्तान के प्राधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। इमरान के भाषण पर राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत ने कहा कि पाक प्रधानमंत्री हमारे आंतरिक मामलों को लाकर वैश्विक मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।

UNGA में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंच का दुरुपयोग किया है और अपने देश की दयनीय स्थिति से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए व्यर्थ प्रयास कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी खुले आम घूमते हैं, जबकि आम लोगों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर बर्बरता की जाती है।

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा। यह कहते हुए कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है, खान ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर है। खान के बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान के साथ सार्थक और परिणामोन्मुखी जुड़ाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत पर बनी हुई है।’

यह भी देखे:-

स्कूल में खेलते हुए छात्र की हुई मौत
काशी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन: जेपी नड्डा बोले- जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला...
मल्टी लॉजिस्टिक हब व मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ, जानिए ग्रेनो प्राधिकरण की 13...
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर
सिरसा प्रवेश द्वार पर ढाई करोड़ के खर्च से बनेगा ग्रेनो का पहला ट्रकर्स प्वाइंट
न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जानलेवा हेटेरोटॉपिक प्रेगनेंसी का सफल इलाज, माँ और दोनों नवजात...
गलगोटिया विश्वविद्यालय को कृषि विज्ञान में मिली प्लेटिनम रेटिंग
जाको राखे साइयां मार सके न कोई, वरुणी अवस्थी ने दी मौत को मात
आज 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन
72 वर्षीय आर.एस. उप्पल ने 5 किमी मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
कल का पंचांग, 2 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शनिवार को भी नोएडा - ग्रेटर नोएडा के स्कूल रहेंगे बंद
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ की बैठ...
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का किया अवलोकन
सिपाही का हत्यारा 1 लाख का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़