ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 

ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):शुक्रवार को सेक्टर डेल्टा 2 की समस्याओं को लेकर आरडब्लूए डेल्टा2 का प्रतिनिधि मंडल महासचिव आलोक नागर के नेतृत्व में सेक्टर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सीईओ के नाम ज्ञापन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के  जीएम एके अरोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा ।सेक्टर डेल्टा2 के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर डेल्टा 2 के भीतर पार्क में ओपन जिम लगाई गई है उसकी हालात  बद से बदतर हो गई है फाउंडेशन अभी तक तैयार नहीं हुआ है जिसकी वजह से सेक्टरवासी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सेक्टर के पार्क और ग्रीन बेल्ट की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है ग्रीन बेल्ट व पार्को के बाउंड्री वॉल कही कही टूटी हुई है । बारिश के पानी से सेक्टर में  जलभराव होने मच्छर कीड़े मकोड़े पैदा हो रहे हैं। जिससे डेंगू ,मलेरिया बीमारी फैलने का डर सेक्टरवासियों को सता रहा है । सेक्टर के अंदर चारों तरफ बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हुई है।
महासचिव आलोक नागर ने बताया कि उद्यान विभाग, सिविल विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,इलेक्ट्रिशियन विभाग से संबंधित सभी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है।उन्होंने बताया कि प्राधिकरण को 1 सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह  में समस्या का समाधान नहीं होता है तो  सभी सेक्टरवासी प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर एडवोकेट अनिल भाटी, उपाध्यक्ष रिंकू भाटी, बॉबी भाटी आदि लोग मौजूद रहे

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 2 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
बिलासपुर में अन्न महोत्सव दिवस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के तहत मनाया गया 
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट को मिले दो आईपीएस
किसान संघर्ष मोर्चा की पुलिस कमिश्नर से वार्ता में बनी सहमति, 25 सितंबर की महापंचायत स्थगित
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ बार एसोसिएशन का विरोध, 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वक...
पुलिस भर्ती में 3 वर्ष की आयु सीमा छूट: कोविडकाल के पीड़ित युवाओं के लिए राहत, विधायक धीरेन्द्र सिंह...
कलेक्ट्रेट सभागार में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बॉथम ने की जनसुनवाई 
चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदखुशी
कल का पंचांग 8 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अमन शांति और सद्भावना के बिना समाज व राष्ट्र का विकास नहीं - अजय वर्मा
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 161 शिकायतें दर्ज
आगामी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
कैंसर बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल रिसर्च पर विशेषज्ञ वार्ता: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में प्रो. संजय मल्होत...