योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश की महिलाएं, युवा सहित हर वर्ग बिना किसी जाति धर्म के भेद के भाजपा को वोट देना चाहता है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

 

मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष में सरकार ने देश में प्रदेश की छवि को बदला है। प्रदेश में पहली बार तीन लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। सरकारी क्षेत्र में साढ़े चार लाख नौकरियां देने के साथ निजी क्षेत्र में करोड़ों नौकरियां और स्वरोजगार भी दिया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन में सफलता हासिल करने के साथ टीकाकरण में भी देश में रिकार्ड बनाया है।

 

बैठक में यूपी चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

योगी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी : स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में माफियाराज समाप्त हुआ है और लगातार हो रहे निवेश से प्रदेश दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। बैठक को प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी देखे:-

International Yoga Day: हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है यो...
Petrol-Diesel की कीमतों में चौथे दिन उछाल, 1 लीटर तेल के लिए लगेंगे इतने रुपए
महज 3 मिनट से कम समय में हल किये 80 सवाल, नन्हे मुन्ने बच्चों ने जीती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्र...
कल का पंचांग , 12 नवम्बर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ज़ेवर के निर्माण हेतु 1334 हेक्टयर भूमि के क़ब्ज़ा हस्तांतरण मेमोरंडम पर ...
दर्दनाक : रोडवेज बस कर्मियों की दबंगई ने ली गरीब युवक की जान
वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली - दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी
विश्व पृथ्वी दिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने लगाए पौधे
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
डीआरडीओ ने विकसित की एंटीबॉडी डिटेक्शन आधारित किट, कोरोना के इलाज में है मददगार
आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे के पैर में काटा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जिला न्यायालय में लगवाये वाटर कूलर
IGNOU ने लॉन्च किया यह नया कोर्स, यहां जाने किनको मिल सकता है प्रवेश और क्या है फीस
श्री रामलीला साईट - 4 रामलीला मंचन : प्रभु राम ने खाए शबरी के जूठे बेर
रविशंकर का बड़ा आरोप, कहा- विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए राहुल गांधी कर रहे फुल टाइम लॉबिंग