allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता, एसडीओ व ड्राइवर के विरुद्ध एससी, एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है और शिकायतकर्ता व सरकार से जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने माधव कुमार द्विवेदी व अन्य की याचिका पर दिया है।

 

याचिका में कहा गया है कि आपराधिक केस पेशबंदी में कायम किया गया है। याचीगण ने बिजली चोरी के आरोप में शिकायतकर्ता ममता देवी के पति के खिलाफ भदोही थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

 

पेशबंदी में शिकायतकर्ता ने ज्ञानपुर थाने में घूस मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इस केस में विवेचनाधिकारी ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि याचीगण सरकारी ड्यूटी का कार्य कर रहे थे,क ोई अपराध नहीं बनता।

इस रिपोर्ट की अनदेखी कर अपर सत्र न्यायालय ने सम्मन जारी किया है। जिसे याचिका में चुनौती दी गई है। शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि केवल घूस मांगने पर ही नहीं, जाति सूचक टिप्पणी करने का आरोप है। इसपर कोर्ट ने विपक्षियों से जवाब मांगा है और तब तक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

यह भी देखे:-

किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
SIAM ने ऑटो एक्सपो 2023 में किया सुरक्षित सफर पहल का आयोजन, रोस्मेर्टा टेक्नोलॉजीज ने सड़क सुरक्षा ...
आगामी 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशन दिवस का आयोजन
माफिया नहीं, गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदनाः सीएम योगी
पुराने जीएसटी मामलों में नोटिस से उद्यमियों में नाराजगी, 10-15 साल पुराने केस फिर से खुले
घर पर ही मनानी होगी होली, दिल्ली, मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी कीं गाइडलाइंस, जा...
गैंग का पर्दाफाश, एमबीबीएस  में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का चल रहा धरना स्थगित, जानिए क्यों
Aadhaar Card में लगी फोटो, बिना झंझट के ऐसे बदलें, जानिए सबसे आसान तरीका
किसान पराली व फसल अवशेष को अपने खेतों में न जलाये, बनाएं डिकॉम्पोस्ट- राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
यूपी गेट पर किसानों ने फिर शुरू किया पक्का निर्माण, पुलिस बोली- बारिश का पानी रोकने के लिए ईंटें लगा...
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
यमुना प्राधिकरण किराए पर देगा ऑक्सीजन , पढ़ें पूरी खबर   
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, रास्ता साफ एनएचएआई इसका निर्माण करेगा