अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

लंबे इंतजार के बाद अमेरिका विदेशी यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहा है। यह जानकारी अमेरिका के वित्त मंत्री की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका नवबंर के पहले सप्ताह से अपने ज्यादातर हवाई अड्डों से विदेशी फ्लाइट को शुरू करेगा।

दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग ही कर सकेंगे यात्रा
भले ही अमेरिका विदेशी यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोलने जा रहा हो। लेकिन अमेरिका की यात्रा केवल वही लोग कर सकेंगे जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए होंगे। वैक्सीन न लेने वाले या सिंगल डोज लेने वालों को अमेरिका में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

डेढ़ साल बाद 33 देशों के लिए खुलेंगी अतंरराष्ट्रीय सीमाएं
बता दें, अमेरिका ने कोरोना के चलते अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर लिया था और विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब चीन, भारत, साउथ अफ्रीका, ब्राजील समेत यूरोप के 33 देशों के लिए अमेरिका अपने दरवाजे खोलने जा रहा है।

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाया कदम
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि कोरोना के चलते विश्व की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है। कई रोजगार बंद हो गए हैं और देशों की जीडीपी निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान उनका हुआ है जिनकी जीविका पर्यटकों के सहारे चलती है। ऐसे में अमेरिका न्यूयॉर्क समेत पर्यटन वाले क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विशेषकर खोजने जा रहा है, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था  को गति मिल सके।

 

यह भी देखे:-

उत्‍तर प्रदेश और बिहार में आज हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दादरी पुलिस ने सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक के बेटे को किया गिरफ्तार, वोट डालने का दवाब बनाने का आरोप
भारत में पहली बार वर्चुअल मेले IFJAS का आगाज, हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए EPCH ने व्यवसाय का अवसर खो...
समाजवादी पार्टी के इस मुस्लिम नेता ने अखिलेश पर साधा निशाना, पार्टी से इस्तीफा
पुलिस पीएसी सिपाही की भर्ती में फर्जीवाड़ा, चार पर मुकदमा
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 285 किलो सरसों का तेल सीज, 145 किलो रसगुल्ला नष्ट
अखिलेश यादव का दावा : अपने कार्यकाल में जो सेवाएं हमने शुरू कीं वही काम आ रही हैं आज
Aditya L1 Video: अब आदित्य-L1 ने सेल्फी लेकर भारत को भेंजी, ऐसी दिखती है पृथ्वी
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का चल रहा धरना स्थगित, जानिए क्यों
सीआईआई-यंग इंडियंस  ने राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया 
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का यादगार उपहार नीलाम करेंगे शिवम ठाकुर अंतरष्ट्रीय खिलाडी, जरुरतमंदों की क...
एबीवीपी ग्रेटर नोएडा ने कराया “प्रो. यशवंत राव केलकर भारतीय युवा संसद” का भव्य आयोजन
लोन दिलाने के नाम पर 41 हजार की ठगी
अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में निर्णायक बदलाव
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
गौतमबुद्ध नगर के शिवम भाटी ने बढ़ाया जिले का मान, एसएससी सीएचएसएल में हासिल की ऑल इंडिया 183वीं रैंक