प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने की अनुमति कैसे मिली – दिग्विजय सिंह , उन्होंने तो कोवाक्सिन ली थी

टीएमसी नेता रिजू दत्ता के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया कि- ‘मुझे जहां तक जानकारी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोवाक्सिन लगवाई थी जो अमेरिका में स्वीकृत नहीं है। क्या उन्होंने कोई और टीका लिया है या फिर अमेरिकी प्रशासन की ओर से उन्हें विशेष छूट दी गई है।’

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि देश यह जानना चाहता है कि कोवाक्सिन लगवाने वाले प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका में इजाजत कैसे मिल गई।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नहीं दी है मान्यता
बता दें, भारत में निर्मित कोवाक्सिन को अभी तक न तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी मान्यता दी है और न ही अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से इसे मान्यता मिली है। हालांकि, कोवाक्सिन को मान्यता देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से पांच अक्तूबर को एक बैठक प्रस्तावित है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
भारत बायोटेक की कोवाक्सिन लेने के बाद भी अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े एक विशेषज्ञ का कहना है कि वैक्सीन का मामला केवल भारत से जुड़ा नहीं है। यह दुनिया के कई देशों से जुड़ा है। हर देश के पास वह वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकती, जिसे अमेरिका में मान्यता मिली हो। ऐसे में जब भी विदेशी दौरे होते हैं तो राजनयिकों को विशेष रियायत दी जाती है।

 

यह भी देखे:-

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
कश्मीर पर ऐतिहासिक फैलसा , एक्टिव सिटीजन टीम ने मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई
शारदा विश्वविद्यालय में कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम पर इंटरनैशनल सेमिनार का आयोजन
24 और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को खरीदने जा रहा भारत, एयरस्ट्राइक व कारगिल में दिया था पाक को दर्द
सूरजपुर में आदर्श रामलीला शुरू, शिव पार्वती संवाद देख हर्षित हुए दर्शक
साथी छात्रा को गोली मारकर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया
गलगोटिया विश्वविद्यालय में “आर्ट ऑफ़ लिविंग" संस्था के तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट-प्रोग्राम का ...
World Dairy Federation : विदेशी मेहमानों ने आगरा में देखी स्वदेशी उत्पादकों की झलक,
बैंक घोटाला कांड: माल्या के बाद अब मोदी की बारी, होगा पाई पाई का हिसाब, CBI को मिली दूसरी बड़ी कामयाब...
कूड़े का निस्तारण न करने पर बिल्डर सोसाइटी पर 1.04 लाख का जुर्माना
आईआईटी रुड़की–मसाई की साझेदारी: जॉब-रेडी डिजिटल टैलेंट तैयार करने को नए टेक्नोलॉजी प्रोग्राम शुरू
भारत की अफसर बिटिया, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया
बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस: मोदी सरकार ने ग़रीब कल्याण और सुशासन की नई यात्रा शुरू की: कुंवर बृजेश सि...
किसान आन्दोलन को मिला गोल्डन फेडरेशन आरडब्लूए का साथ
ग्रेटर नोएडा बनेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी हब! मल्टीनेशनल कंपनियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, इनवेस्ट यूपी ...
आत्मदाह करने वाले युवक की मौत