चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
वाशिंगटन, एएनआइ। पीएम मोदी ने अमेरिका में चीन का मुद्दा उठाया है। क्वाड बैठक से ठीक होने पीएम मोदी ने जापान और आस्ट्रेलिया से चीन के मुद्दे पर चर्चा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के पहले दिन आस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से चीन का मुद्दा उठाया। दोनों देशों के समकक्षों के साथ पीएम मोदी ने चीन के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान आतंकवाद व चीन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
अमेरिका में पीएम मोदी के दौरे के पहले दिन एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि इन बैठकों में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत के पीएम मोदी के अलावा जापानी पीएम सुगा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन भी भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के बयान के अनुसार पीएम मोदी ने अपने आस्ट्रेलियाई और जापानी समकक्षों के साथ बैठकों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर भी चर्चा की।
आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच चतुर्भुज सहयोग की बैठक आज होने वाली है। 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के अलावा, जापानी पीएम सुगा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन भी भाग लेंगे। इस बैठक में नेता 12 मार्च, 2021 को अपने पहले आभासी शिखर सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे
