Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए

नई दिल्ली, एएनआइ।  देश में कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में आज कोरोना के सक्रिय मामले घटकर करीब तीन लाख हो गए हैं। इस बीच देश में कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 31,382 नए कोरोना केस आए हैं। इस दौरान 318 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1478 एक्टिव केस कम हो गए।

श में कोरोना की स्थिति:

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 35 लाख 94 हजार 803

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 28 लाख 48 हजार 273

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 162

कुल मौत- चार लाख 46 हजार 368

कुल टीकाकरण- 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार डोज

24 घंटे में टीके की डोज 72 लाख 20 हजार 642

 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव
जी.एल बजाज में कोरियन वेव कंसर्ट का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एनईपी और कला एकीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गईं
महत्‍वपूर्ण बिंदुओं में जानें- जम्‍मू कश्‍मीर पर बुलाई केंद्र की सर्वदलीय बैठक में क्‍या उठ सकते हैं...
किसानों का एलान: जहां पुलिस ने रोका, वहीं लगाएंगे संसद
पैरामाउंट सोसाइटी में 14 वर्षीय बालक की बालकनी से गिरकर मौत
नामी रेस्टोरेंट के वेज पुलाव में निकला कीड़ा, अधिवक्ता ने की शिकायत
आईवीपीएल का महामुकाबला शुरू, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल के बिना फीका रहा उद्घाटन समारोह
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है सादोपुर का  The Ambition लाइब्रेरी, 10 बच्चों ...
ग्रेटर नोएडा में सप्ताहभर चला योग शिविर, संकल्प यज्ञ के साथ हुआ समापन
जानिए क्यों , किसान एकता संघ ने सीएम के आगमन का किया विरोध
यूपी: भाजपा उत्तर प्रदेश की जरूरत है, 2022 में फिर बनेगी सरकार -मुख्यमंत्री योगी
दारोगा पर लगाया अवैध उगाही में मारपीट का आरोप 
मिसाल: इन गांवों से लेनी चाहिए सबको सीख, ग्रामीण बने पहरेदार, अब तक दस्तक नहीं दे पाया कोरोना
लखनऊ में रेनू मेमोरियल ट्रस्ट व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव नाटी सम्मानित, महिला आत्मनिर्भरता के लिए शिव...
दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, देर तक महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता, हिंदुकुश भूकम्प क...