अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया गहन सर्च अभियान, भारी मात्रा में शराब की पेटियां जब्त
- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन में।
- अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया गहन सर्च अभियान, 148 पेटी विदेशी शराब बरामद।
गौतम बुद्ध नगर 23 सितम्बर, 2021
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा गठित टीम के सदस्य बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3, संजीव सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मेरठ ,एवं संजीव तिवारी आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मेरठ एवं थाना वीटा 2 के उपनिरीक्षक नीलकांत सिंह की सँयुक्त टीम द्वारा हेरिटेज होटल के सामने नवाडॉ गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा पर एक टाटा ट्रक संख्या UP24H7052 को पकड़ा गया, जिसमे ट्रक के अंदर एक विशेष केविन बनाकर इम्पीरियल बलु के 46 पेटी 375 ml ,इम्पीरियल ब्लू के 50 पेटी 180 ml, और नाईट ब्लू के 52 पेटी 180 ml कुल 148 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया, वाहन चालक मौके पर ट्रक को छोड़ कर भाग गया उक्त प्रकरण में आसवनी फ्रॉस्ट फाल्कन डिस्टलरीज लिमिटेड विलेज- जाहरी सोनीपत हरियाणा एवं पर्नाड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एट राजस्थान लिकर्स लिमिटेड विलेज हरिपुर हिंदुआ डेरा वसी जिला एस एस आर नगर मोहाली पंजाब के प्रवंधको के विरुद्ध एवं ऐप के माध्यम से पता करने पर वाहन मालिक हरीश पाल पुत्र हरिप्रसाद निवासी गांगोरा थाना उझानी जिला बदायूँ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63 एवं 72, आई पी सी अधिनियम की धारा 420 एवं एम वी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत थाना वीटा 2 जनपद गौतमबुद्ध नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया । जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।
