अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी मिल गई है। अमेरिका ने कोरोना की फाइजर वैक्सीन की बूस्टर डोज को लगाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 65 से अधिक और उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए ही फाइजर कोविड बूस्टर डोज को मंजूरी दी है। 16 साल से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की फाइजर वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया है। अमेरिका में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी के बीच हाल ही में एक्सपर्ट ने कोरोना से अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज देने की सिफारिश की थी। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि जल्द ही सभी अमेरिकियों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध होगी।

बता दें कि फाइजर और एफडीए ने 16 साल के अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बूस्‍टर डोज दिए जाने की मंजूरी मांगी थी। हालांकि विशेषज्ञ सलाहकारों के पैनल ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया। उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि बूस्‍टर डोज केवल 65 साल से अधिक उम्र के लोगों या फिर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पैनल ने कहा कि बूस्‍टर डोज युवाओं के लिए खरतनाक साबित हो सकता है।

 

भारत में अभी नहीं लगेगी बूस्टर डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत की प्राथमिकता सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देने की है और यह जारी रहेगा। बूस्टर डोज इस समय वैज्ञानिक चर्चा में केंद्रीय विषय नहीं है।

 

यह भी देखे:-

India’s Dance Champion Dance Trophy 2019: प्रतियोगियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
GIMS ग्रेटर नोएडा में IAP एडवांस लाइफ सपोर्ट वर्कशॉप: शिशुओं और बच्चों की जान बचाने की तकनीकें सीखीं
गैंगस्टर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल 
ग्रेटर नोएडा: अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त दो गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 40 कारतूस बरामद
जनसेवा की पहल: सूरजपुर कोर्ट परिसर में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर डिस्पेंसर
ग्रेटर नोएडा : एससी एसटी एक्ट के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
GNIM के छात्र हिमालय चौहान ने नेशनल एयर गन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
बैंक डूबा तो 90 दिन में ग्राहकों को वापस मिलेंगे पैसे, जानिए हर जरूरी जानकारी
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, मिड डे मील की गुणवत्ता परखी
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
ग्रेनो वेस्ट वेस्ट एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के 4 तकनीक से रूबरू हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के...
AUTO EXPO 2018 पहुंचे "दीपालय" एनजीओ के अनाथ बच्चों ने की मस्ती
ललित फाउंडेशन ने आयोजित किया पंचम अद्भुत युवा कवि सम्मेलन
07 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार रुपये की धनराशि से होगा कासना से खेरली हाफिजपुर मार्ग का निर्माण कार्य।
Yamuna Authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पड़ोस में घर बनाने का सुनहरा मौका