मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग का है आरोप

ग्‍लोबल पीस सेंटर और जमीयत-ए-वलीउल्‍लाह के अध्‍यक्ष मौलाना कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण और हवाला फंडिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍हें मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। मौलाना कलीम मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के प्रसिद्ध मदरसे के प्रबंधक भी हैं।

बता दें कि यूपी एटीएस ने इसके पहले देश व्‍यापापी धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने का खुलासा किया था। इस मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि उन दोनों का मौलाना कलीम सिद्दकी से कनेक्‍शन था। मौलाना कलीम सिद्दकी पर आरोप है कि वह मदरसों की आड़ में अवैध धर्मांतरण के लिए फंडिंग कराने में शामिल थे। धर्मांतरण कराने को लेकर हवाला कारोबार से भी रकम आई थी। दिल्‍ली में जामिया इमाम वलीउल्‍ला नाम का ट्रस्‍ट इस पूरे खेल को संचालित करता था।

मामले का खुलासा करते हुए यूपी एटीएस ने धर्मांतरण के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला इलेक्‍ट्रानिक कंटेंट मटेरियल और लिखा हुआ साहित्‍य भी बतौर सबूत पेश किया। इसके पहले गिरफ्तार उमर गौतम को जिन ट्रस्‍ट से फंडिंग की गई थी, उन्‍हीं ट्रस्‍टों से मौलाना कलीम सिद्दकी को भी रकम भेजी गई। कुल तीन करोड़ रुपए की फंडिंग के सबूत मिले हैं। इनमें से डेढ़ करोड़ रुपए बहरीन से भेजे गए थे।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा ओमेक्स क्नॉट प्लेस हुआ और सुरक्षित , पुलिस चौकी का उद्घाटन
राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा अर्सलाइन कान्वेंट की अंजली सिन्हा को मिला तीसरा स्थान, ...
बजट 2023 देश के भविष्य व विकास के लिए शानदार : अभिषेक मैत्रेय टैक्स एडवोकेट
एसएसपी लव कुमार ने दो दरोगा को किया सस्पेंड
काशीवासियों ने दिखाया धैर्य, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रखा बंद
श्री राजपूत करणी सेना की सभा: गौतम बुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी का गठन
आईआईए के बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का हुआ उद्घाटन
झटका: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी हुई महंगी, जानिए कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी   
खुशखबर: आज से दफ्तरों में भी लगेगी कोविड वैक्सीन, यहां जानें एक डोज की कीमत और पूरी प्रक्रिया
सूरजपुर बाराही मेले में आर्य दर्शन पब्लिक स्कूल और भारती पब्लिक स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने गीत संगीत...
योग और स्वास्थ्य: नौका संचालनासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
सेक्टर 15ए में पहली बार भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक, सनातन भावना में रँगा समूचा क्षेत्र
वन मैप ग्रेनो का समसारा स्कूल के छात्रों ने किया अध्ययन
महाशिवरात्रि महोत्सव: कैलाश बोले बगड़ बम्मबम... श्रोताओं ने कहा ...बम लहरी
रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: यूपी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : आधी आबादी को मिले पूरा सम्मान