मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीएम

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इस शुक्रवार को पहली बार मुलाकात होने जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन और मोदी की पहली द्विपक्षीय बैठक से अमेरिका और भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। वहीं, भारत ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में अफगानिस्तान में विकास, कट्टरवाद, उग्रवाद और सीमा पार आतंकवाद रोकने की तरीके और भारत-अमेरिकी वैश्विक साझेदारी का और विस्तार का मुद्दा प्रमुखता में होगा,

यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीएम

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पीएम मोदी और बाइडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा पर रणनीतिक साझेदारी जैसे मसले पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश सचिव ने पीएम मोदी की 22-25 सितंबर की आधिकारिक अमेरिकी यात्रा के बारे में जानकारी भी साझा की। प्रधानमंत्री बुधवार को सुबह अमेरिका रवाना होंगे और 26 सितंबर को वापस लौट आएंगे। प्रधानमंत्री 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।

जयशंकर और डोभाल भी होंगे साथ

श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की कई उद्यमियों से भी मुलाकात होगी।

यह भी देखे:-

दरोगा के साहस से बड़ा हादसा टला, लोग कर रहे हैं वाहवाही
जलापूर्ति के रखरखाव कार्यों में लापरवाही पर दो फर्मों पर 4.80 लाख का जुर्माना
जीपीएल 4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सेकंड राउंड के दो मुकाबले खेले गए, पढ़ें पूरी खबर
जल संरक्षण के लिए दिया ज्ञापन , तालाबों की सफाई की मांग
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आगामी 20 मई तक सभी विद्यालय बंद
सनातन सभ्यता, भारत और राजनीति विषय पर राष्ट्रीयचिंतना की मासिक बैठक संपन्न
टोक्यो ओलंपिक 2020: कौन हैं भारत की गोल्फर बेटी अदिति
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
विश्व उद्यमी दिवस पर आईआईएमटी में वेबिनार का आयोजन
तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
4 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
लॉयड इनक्यूबेशन सेल से जुड़े स्टार्टअप्स ने स्टार्टअप महाकुंभ में बटोरी सुर्खियाँ
जीएलबीआईएमआर में खेल प्रतियोगिता "एक्स्ट्रा वेगांज़ा-2023" का किया गया आयोजन
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में "स्पर्श स्पोर्ट्स लीग" का भव्य आगाज़, 750 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्स...
कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते स्कूल रहेंगे बंद, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया आदेश