वैलाना गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक से की मुलाकात

वैलाना गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक से की मुलाकात

बिलासपुर(खालिद सैफी): जनपद बुलंदशहर के वैलाना गांव जो अब यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आता है गांव की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉ अरुणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गांव वैलाना की मूलभूत समस्याओं के संबंध में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉक्टर अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव के श्मशान घाट,मुख्य रास्ते स्ट्रीट लाइट
,बारात घर एवं तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अलीपुरा गांव से वैलाना गांव तक की मुख्य सड़क गड्ढा युक्त है जिस वजह से लोगों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है वही गांव के श्मशान घाट में बड़ी बड़ी झाड़ियां एवं टीन शेड नहीं बना हुआ जिसकी वजह से बरसात के इस मौसम में गांव के लोगों को अंतिम संस्कार करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालक अरुणवीर सिंह ने आश्वासन देते हुए प्राधिकरण के महाप्रबंधक केके सिंह को आदेश जारी कर गांव की सभी समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए।
इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय ठाकुर भूपेंद्र भाटी नीरज भाटी अरविंद टाइगर सुनील नागर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत
मीडिया जगत के ध्रुव तारा हैं रामनाथ गोयनका: सीएम योगी
“सम्मा सती – द राइट माइंडफुलनेस” का भव्य विमोचन, वीर रस के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पवार ने की सराहना
पूर्व मंत्री रवि गौतम का निधन
महिला उन्नति संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया कंप्यूटर सेंटर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "शोध में एआई का एकीकरण" पर दूसरे दिन का सत्र रहा ज्ञानवर्धक
25वें वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री राधा कृष्ण प्रचार मण्डल ने भागवत माहात्म्य की गूढ़ बातें ...
भारत आज तकनीक व डिजिटल क्रांति का वैश्विक लीडर बन चुका है – मुख्यमंत्री
जहाँगीरपुर 11 दिवसीय राम कथा का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
दादरी तहसील-भारतीय किसान यूनियन के ग्रामअध्य्क्ष बने मांगेराम प्रधान व हरिओम सिसौदिया
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू
रोटरी क्लब ने जिम्स हॉस्पिटल में दिया सामान
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा से जोड़ने ...
ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर मिलेगा ओपन जिम का तोहफा
बिसरख पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद