पंजाब में परिवर्तन का भाजपा को मिलेगा फायदा, क्या कांग्रेस के नाराज नेता बदलेंगे पाला?

फिलहाल पंजाब की राजनीति में सबसे कमजोर नजर आ रही भाजपा के लिए हालिया घटनाक्रम फायदे भरा हो सकता है। भाजपा ने मुकाबले में आने के लिए कांग्रेस में ही सेंध लगाने पर निगाहें जमा रखी हैं।

दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस नेतृत्व से खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की है। हालांकि उन्होंने भाजपा या किसी और पार्टी में जाने को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच हिंदुस्तान ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि भाजपा फिलहाल कांग्रेस के उन नेताओं के संपर्क में है, जो हालिया परिवर्तन से खुश नहीं हैं और स्वयं को किनारे लगा अनुभव कर रहे हैं। इनमें से एक कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हो सकते हैं।

अकाली दल के एनडीए से अलग होने के बाद अब तक की स्थिति के अनुसार, भाजपा पंजाब में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसलिए पार्टी कुछ मजबूत नेताओं की खोज में है और संभवतः इनमें से ही कोई भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी बनाया जा सकता है। पंजाब में फिलहाल भाजपा की सबसे बड़ी परेशानी पार्टी के पास किसी बड़े चेहरे का न होना है। ऐसे में अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे बड़े कद के नेताओं को अपने पाले में लाने से पार्टी को काफी लाभ मिल सकता है।
हालांकि, कैप्टन और भाजपा के एक होने के बीच में सबसे बड़ा रोड़ा केंद्र के लाए तीन कृषि कानून हैं। यदि भाजपा एमएसपी को लेकर किए प्रावधानों में एक कदम पीछे हटने को राजी हो जाए तो शायद कैप्टन के साथ बात बन सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब के ताजा घटनाक्रम पर भाजपा निरन्तर अपनी निगाह रखे हुए है और पार्टी चाहती है कि नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर दबाव बना रहे।

उल्लेखनीय है कि चुनाव में कांग्रेस को 117 सदस्यों वाली विधानसभा में 77 सीटें मिली थीं। हालांकि, यह आंकड़ा अब 80 हो गया है। जबकि भाजपा केवल 3 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी। 20 सीटों पर विजयी रहते हुए आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर थी।

यह भी देखे:-

सीपीएचआय और पिमेक इंडिया एक्सपो में वैश्विक फार्मा लीडर्स एकजुट होंगे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का हुआ आयोजन
बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्...
सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो वायरल करने वाले खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
जनपद गौतम बुद्ध नगर में ग्रेप-3 के नियमों का कड़ाई से कराया जाए पालन: डीएम
सिटी हार्टअकादमी में नवनिर्वाचित एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा का भव्य स्वागत   
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन,  पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे 
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
आरडब्ल्यूए के चुनाव में सियासी नारों की गूंज
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक
आज का पंचांग , 22 जून 2020 , जानिए शुभ- अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो प्राधिकरण के अघिकारियों ने किया दौरा, बीटा - 1 सेक्टर की समस्या से हुए रूबरू
Grenowest Ramleela: रावण दहन देखने उमड़ी हज़ारों की भीड़, रावण-कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न भरने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
कोविड-19 महामारी को लेकर गौतमबुद्ध नगर सैंपलिंग वैन का शुभारंभ
फुले दंपत्ति पर बनी फिल्म पर रोक के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन