आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में छेड़खानी के आरोप में जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला

संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक व योग गुरु आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर 29 व 34 साल की की दो महिलाओं ने अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया था।

आनंद गिरि उसी साल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर गए थे। उन्हें वहां एक आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। ऑस्ट्रेलियन मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उन्हें सिडनी स्थित ओक्सले पार्क के वेस्टर्न सबअर्ब से गिरफ्तार किया गया।

एक मामला 2016 का था
आरोप है कि उन्होंने दो अलग-अलग घटनाओं में ऑस्ट्रेलिया निवासी दो महिलाओं से अमर्यादित आचरण किया। जिन दो घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं ने उन पर आरोप लगाया है, उनमें से एक तीन साल व दूसरी दो साल पहले की हैं। आरोपों के अनुसार, पहली घटना 2016 की है, जब योग गुरु नए साल के मौके पर रूटी हिल क्षेत्र स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने गए थे।

आरोप है कि यहां वह 29 वर्षीय महिला से मिले और उससे अमर्यादित आचरण किया। दूसरी घटना भी रूटी हिल क्षेत्र की है, जब नवंबर 2018 में यहां स्थित एक घर में योग गुरु को प्रार्थना के लिए आमंत्रित किया गया था। आरोप है कि यहां उन्होंने 34 वर्षीय महिला के साथ घर के बरामदे में अमर्यादित आचरण किया। आरोप लगाने वाली दोनों ही महिलाएं योग गुरु की परिचित बताई जा रही हैं।

 

सिडनी कोर्ट से सितंबर 2019 में हो गए थे बरी
आनंद गिरि महाराज को सिडनी कोर्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 2019 के ही सितंबर माह में बाइज्जत बरी कर दिया था। अदालत में सभी आरोप निराधार और मन गढ़ंत पाए गए। सिडनी पुलिस ने अपनी गलती मानते हुए कोर्ट को बताया था स्वामी आनंद गिरि के खिलाफ आरोप निराधार और असत्य हैं। सिडनी कोर्ट ने स्वामी आनंद गिरि का पासपोर्ट तत्काल रिलीज करते हुए भारत जाने की अनुमति दे दी थी।

 

यह भी देखे:-

परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह के नेतृत्व में मिशन कर्मयोगी कार्यशाला का आयोजन
अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया, मौत
गौतमबुद्धनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल...
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
दुःखद : सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का निधन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित किये पाठ्य सामग्री
जेब में रखा नया मोबाइल बना "बम", धमाके में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसा
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन
श्री राधा स्काई गार्डन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मैनेजमेंट की अनदेखी, लापरवाही और गलत इरादो की बजह से ह...
यूपीआईटीएस 2024 के चौथे दिन उमड़ी लोगों की भारी भीड़, बड़े सौदों और वैश्विक सहभागिता के नाम
MotoGP™ Bharat to kickstart “Road to MotoGP™” with a series of city tours, Hyderabad chapter takes o...
जेवर तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन: किसानों की समस्याओं और पुलिसिया दमन के खिलाफ...
रेयान स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली, बाजार और मॉल में पहुंचकर दिया संदेश: "नो टू क्रैकर्स, पटाखे नह...
जनता दर्शन में सीएम योगी का आदेश,जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
श्रीकांत त्यागी मामले में एसएचओ फेज 2 निलंबित