एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि जिस रस्सी से बने फंदे पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का शव लटकता मिला, उसे एक दिन पहले ही उन्होंने अपने सेवकों से मंगाया था। पूछने पर कहा था कि कपड़े सुखाने के लिए उन्हें इसकी जरूरत है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने इस रस्सी को भी कब्जे में ले लिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का शव पंखे में फंसाए गए फंदे पर लटका मिला था। पंखे के ठीक नीचे ड्रावर बॉक्स भी गिरा पड़ा था। सबसे खास बात यह है कि जिस रस्सी से फंदा बनाया गया था, वह रस्सी एक दिन पहले ही अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मंगवाई थी। इस बात का खुलासा खुद महंत के शिष्यों ने हुई पूछताछ के दौरान हुआ है। यह भी बताया कि पास की ही दुकान से यह रस्सी खरीदी गई थी। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने रस्सी को कब्जे में ले लिया।

यह भी देखे:-

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पोषण अभियान की शुरुआत की
सीईओ ऋतु महेश्वरी के तबादले से किसानों में खुशी की लहर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरने पर डट...
पेट्रोल-डीज़ल जल्द हो सकता है सस्ता, वित्त मंत्रालय एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर विचार कर रहा: रिपोर्ट
"हिन्दू साम्राज्य दिवस" की शुभकामनाएं.. आज ही हुआ था छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
थर्मोकोल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग , लाखों का नुकसान
उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया ...
Breaking News: NDA के सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए, सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष
कोरोना की दूसरी लहर ढा रही कहर, 12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले...
डीडब्ल्यूपीएस के लिए गौरव का क्षण, एनसीसी अधिकारी  ममता को सेकंड ग्रेड रैंक से किया गया सम्मानित
श्री साई अक्षरधाम मन्दिर रास लीला, मयूर नृत्य सुंदर झांकियों के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी ...
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से न हों परेशान: यथार्थ हॉस्पिटल में विशेषज्ञों ने बताए बढ़ती उम्र में र...
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
कल का पंचांग, 25 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की मनाई गई नौंवी पुण्यतिथि
प्रदेश सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू कर किया जनता का शोषण - आलोक नागर
"जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम ' नवांकुर-2025 का आयोजन"